फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   Aamir Sohail appointed as pak team chief selector

वेकटेंश से झगड़ने वाले सोहेल बने पाक टीम के मुख्य चयनकर्ता

Wed, 05 Feb 2014 02:39 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 05 Feb 2014 02:39 PM IST
विज्ञापन
Aamir Sohail appointed as pak team chief selector

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान आमिर सोहेल को पाकिस्तान के राष्ट्रीय टीम के मुख्य चयनकर्ता के अलावा पीसीबी का खेल विकास निदेशक भी नियुक्त किया गया है। जुलाई 2013 में इकबाल कासिम के अपना करार जारी नहीं करने के निर्णय के बाद से पीसीबी में चयनकर्ताओं का पूर्णकालिक अध्यक्ष पद खाली पड़ा था।

विज्ञापन


पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कहा कि 47 साल के पूर्व बल्लेबाज चार सदस्यीय टीम के अगुवा होंगे। आमिर सुहैल आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और 47 टेस्ट और 156 वनडे मैच खेल चुके हैं। साथ ही वह 1992 में वर्ल्ड कप जीतने वाली पाक टीम में शामिल रहे थे।
विज्ञापन


आमिर सुहैल का पहला बड़ा काम इस महीने के अंत में बांग्लादेश में होने वाले एशिया कप के लिए पाक टीम का चयन करना होगा। यह टूर्नामेंट 25 फरवरी से आठ मार्च तक खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वेंकटेश के साथ हुआ था जमकर विवाद

Aamir Sohail appointed as pak team chief selector
आमिर सुहैल का करियर भी विवादों से घिरा रहा है। 1996 वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में बेंगलुरू में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने थे और पाक टीम एक समय जीत की ओर बढ़ रही थी। 49 ओवर में 287 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आमिर सुहैल ने सईद अनवर के साथ शुरुआती 10 ओवर में 84 रन ठोक दिए थे।

सुहैल भारतीय आक्रमण का जमकर सामना कर रहे थे। लेकिन मैच के मध्य में भारतीय तेज वेंकटेश प्रसाद ने उन्हें बाउंसर फेंकी जिसे उन्होंने कवर में चार रन के लिए खेल दिया।

इसके बाद दोनों क्रिकेटरों के बीच जमकर बहसबाजी हुई। बाद में सुहैल ने वेंकटेश को अभद्र इशारा भी किया। बहसबाजी के बाद वेंकटेश ने अगली ही गेंद पर आमिर सुहैल को बोल्ड कर दिया।

अब बारी भारतीय गेंदबाज और टीम के जश्न मनाने की थी। वेंकटेश ने साथियों के साथ जमकर जश्न मनाया। आमिर सुहैल का विकेट गिरने के साथ ही मैच में रोमांच आ गया और भारत ने मैच में वापसी कर ली और पाक की पूरी टीम को आउट कर दिया। भारत यह मैच जीत लिया था।

मैच फिक्सिंग में भी जुड़ा था नाम

Aamir Sohail appointed as pak team chief selector

हालांकि 1996 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की अचानक हार से इस मैच में फिक्सिंग के आरोप लगने लगे। वसीम अकरम ने मैच से पहले खुद को बाहर कर लिया। आमिर सुहैल को इस मैच के लिए टीम की कमान सौंपी गई।

सुहैल समेत टीम के शीर्ष बल्‍लेबाज इंजमाम-उल-हक, एजाज अहमद, जावेद मियांदाद ने भी बेहद खराब बल्‍लेबाजी की थी। आमिर सुहैल पर मैच फिक्सिंग के आरोप लगे। इससे पहले 1990 में भी मैच फिक्सिंग के रैकेट में शामिल होने के आरोप लगे।

2001 में क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वह मुख्य चयनकर्ता बने और जनवरी 2004 तक अपने पद पर बने रहे। दूसरी बार वह मुख्य चयनकर्ता बने।

हाईकोर्ट के फैसले के बाद बने चयनकर्ता

Aamir Sohail appointed as pak team chief selector

इस बीच मोइन खान को मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया गया था लेकिन इस्लामाबाद हाईकोर्ट के निर्णय के बाद उन्हें अपने पद से हटना पड़ा।

पीसीबी के अध्यक्ष पद पर लंबे समय बाद बहाल हुए जका अशरफ ने सोहेल की नियुक्ति की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, "हमें अपने घरेलू क्रिकेट से अच्छे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम के लिए चुनने की जरूरत है और आमिर इस काम में अनुभवी हैं। इसलिए हमने निर्णय लिया है कि उन्हें राष्ट्रीय चयनकर्ता की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जानी चाहिए।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed