फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   a summary in foriegn coach for team india

फ्लेचर ने लुटिया डुबोई, फिर नए विदेशी कोच की तैयारी

Sat, 22 Feb 2014 12:47 PM IST
संजीव गर्ग
संजीव गर्ग Updated Sat, 22 Feb 2014 12:47 PM IST
विज्ञापन
a summary in foriegn coach for team india

14 साल और 4 विदेशी कोच। इस दौरान टीम इंडिया टॉप पर भी पहुंची तो पूरी तरह फेल भी हुई। कोई कोच भारतीय क्रिकेट के लिए मसीहा साबित हुआ तो कोई पूरी तरह से फेल भी रहा। किसी ने विदेशों में जीतना सिखाया तो कोई अपने कार्यकाल में पूरी तरह विवादों में ही घिरा रहा।

विज्ञापन


टीम इंडिया की विदेशी धरती पर मिली लगातार चौथी टेस्ट सीरीज में हार के बाद एक बार फिर बाहर के कोचों को लेकर बहस शुरू हो गई है। 62 साल की उम्र में जब डंकन फ्लेचर को टीम इंडिया का कोच चुना गया था तो उनसे काफी आस थी लेकिन उनके काल में टीम को विदेशी धरती पर एक भी जीत नसीब नहीं हुई। फ्लेचर का कार्यकाल अब खत्म होने जा रहा है तथा अब एक और विदेशी कोच को लाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


आइए, जानते हैं विदेशी कोच और उनकी कोचिंग में भारतीय क्रिकेट की सफलता और असफलता की कहानी।

जॉन राइट ने सिखाया विदेशों में जीतना

a summary in foriegn coach for team india

सन 2000 में टीम इंडिया को पहला विदेशी कोच मिला। इस किवी कोच ने अपने आप को लो प्रोफाइल रखते हुए पर्दे के पीछे से काम किया। खुद कभी पिक्चर में नहीं आए।

पूर्व बल्‍लेबाज राइट पांच साल टीम इंडिया के कोच रहे और उन्होंने सिखाया कि विदेशी सरजमीं पर कैसे जीत दर्ज की जाती है। इनके कोच रहते भारतीय टीम ने विदेशी धरती पर 10 टेस्ट जीते। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी टीम को भी उनके ही मैदानों पर शिकस्त दी। विश्व कप के फाइनल तक पहुंचाया।

विवादों में घिरे रहे कंगारू कोच ग्रेग चैपल

a summary in foriegn coach for team india

जॉन राइट की सफलता के बाद यही उम्मीद थी कि ऑस्ट्रेलिया का यह महान बल्लेबाज भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

कोच बनते ही ग्रेग चैपल विवादों में घिर गए। उनकी 'मैं ही बॉस हूं' की मानसिकता भारतीय क्रिकेटरों को रास नहीं आई। सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली से उनका विवाद किसी से छिपा नहीं है। इसका असर टीम इंडिया के प्रदर्शन पर भी नजर आया।

टीम इंडिया विदेशी धरती पर 12 में से सिर्फ 4 टेस्ट मैच की जीत सकी। साथ ही उनके काल में राहुल द्रविड़ की अगुवाई वाली टीम इंडिया में 2007 के वर्ल्ड कप के पहले राउंड में बाहर हो गई।

विज्ञापन

गैरी कर्स्टन ने बनाया टेस्ट की नंबर वन टीम

a summary in foriegn coach for team india

ग्रेग चैपल के विवादास्पद दौर के बाद टीम इंडिया को साथ मिला दक्षिण अफ्रीका के गैरी कर्स्टन का।

दिग्गज बल्‍लेबाज रहे कर्स्टन भारत के तीसरे विदेशी कोच बने। वह सिर्फ तीन साल कोच रहे लेकिन उन्होंने भारतीय क्रिकेट को बुलंदियों पर पहुंचाया। इनके कार्यकाल में टीम इंडिया न केवल टेस्ट की नंबर वन टीम बनी बल्कि 28 साल बाद वर्ल्ड चैंपियन बनने में भी सफल रही।

इस दौरान भारत ने विदेश में 14 टेस्ट खेले जिसमें से छह मैच में वह जीत दर्ज करने में सफल रही।

पूरी तरह फेल रहे डंकन फ्लेचर

a summary in foriegn coach for team india

जिम्बाब्वे में जन्मे डंकन फ्लेचर को जब टीम इंडिया का कोच बनाया गया था तब उन्होंने साठ से ज्यादा बसंत देख लिए थे। उनके चयन पर लोगों ने सवाल भी उठाए कि यह बुजुर्ग कोच टीम इंडिया के लिए कितने उपयोगी साबित होंगे। तब कहा गया था कि उनका अनुभव टीम के लिए फायदेमंद साबित होगा।

इंग्लैंड के पूर्व कोच रहे फ्लेचर जब टीम इंडिया के कोच बने उस समय भारतीय क्रिकेट ट्रांजिशन के दौर से गुजर रहा था। राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर जैसे खिलाड़ी एक-एक कर विदा ले रहे थे। ऐसे में उन पर जिम्मेदारी थी कि वे भारत के युवा क्रिकेटरों को परखते हुए नए सिरे से टीम को खड़ा करें। लेकिन हुआ उल्टा।

टीम इंडिया विदेशी जमीं पर पूरी तरह से फेल हुई। 14 में 10 टेस्ट हारी और 4 मुकाबले ड्रॉ रहे। साफ है कि फ्लेचर पूरी तरह से फेल रहे हैं। फ्लेचर के काल में टीम इंडिया ने वनडे में अपना वर्ल्ड नंबर वन का ताज भी गवां दिया।

अब एंडी फ्लॉवर की है चर्चा

a summary in foriegn coach for team india

डंकन फ्लेचर के पूरी तरह से फेल होने के बाद अब एक और विदेशी कोच की चर्चा होने लगी है। ये हैं एंडी फ्लॉवर।

जिम्बाब्वे के धाकड़ बल्‍लेबाज रहे एंडी फ्लॉवर ने हाल ही तक इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कोच पद से इस्तीफा दिया था। इंग्लैंड की ऑस्ट्रेलिया में मिली शर्मनाक हार के बाद उन्होंने अपना पद छोड़ा।

ऐसे कयास हैं कि एंडी भारत के अगले कोच बन सकते हैं। लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव संजय पाटिल ने इस पर सफाई देते हुए कहा है कि अभी इस पर कोई चर्चा नहीं हुई है। अब सवाल यह उठता है कि क्या किसी विदेशी को ही कोच बनाना जरूरी है। भारत में ऐसा कोई नहीं जो टीम इंडिया की कोचिंग का जिम्मा संभाल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed