फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   7 wonders in auckland odi

क्या आप जानते हैं ऑकलैंड वनडे की 7 वंडर बातें

Sat, 25 Jan 2014 07:05 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 25 Jan 2014 07:05 PM IST
विज्ञापन
7 wonders in auckland odi

टीम इंडिया ने पुछल्ले बल्लेबाजों के संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी के दम पर ऑकलैंड वनडे में हार बचा ली हो लेकिन साल 2014 में उसे अपनी पहली जीत का अभी भी इंतजार है।

विज्ञापन


भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ नेपियर वनडे से साल का आगाज किया था लेकिन धोनी की टीम वह मैच हार गई थी।

इसके बाद हैमिल्टन वनडे में भी उसे हार का सामना करना पड़ा। पिछले साल लगातार छह वनडे सीरीज जीतने वाली टीम इंडिया ने पिछले छह वनडे मुकाबलों में एक भी जीत हासिल नहीं की है। इन छह मुकाबलों में उसे चार में हार मिली है। एक मैच बारिश से धुल गया था जबकि आज का मैच टाई हो गया है।

विज्ञापन

अश्विन ने खेली वनडे करियर सर्वश्रेष्ठ पारी

7 wonders in auckland odi

भले ही फिरकी गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन सीरीज में अपनी लचर गेंदबाजी के कारण लगातार आलोचनाओं को झेल रहे हों लेकिन आज ऑकलैंड में उन्होंने जिस अंदाज में बल्‍लेबाजी की उससे उन्होंने आलोचकों की बोलती जरूर बंद कर दी होगी।

अश्विन उस समय क्रीज पर आए जब सुरेश रैना के रूप में भारत का पांचवां विकेट गिर गया था। उस समय भारत ने महज 146 रन ही बनाए थे। लेकिन धोनी के जाने के बाद रवींद्र जडेजा के साथ उन्होंने सातवें विकेट के लिए 85 रनों की साझेदारी कर टीम की मैच में वापसी करा दी।

अश्विन के वनडे करियर की यह सर्वश्रेष्ठ पारी रही। उन्होंने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 46 गेंदों में 8 चौके और 1 छक्‍के की मदद से 65 रन बनाए। हालांकि वह 45वें ओवर में आउट हो गए लेकिन तब तक वह अपना काम कर चुके थे। इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 38 रनों का था।

'सर' जडेजा के छक्के ने किया कमाल

7 wonders in auckland odi

आलराउंडर रवींद्र जडेजा ने अंतिम समय तक टिककर भारत की उम्मीदों को जीवंत रखा। भारत को अंतिम ओवर में जीत के लिए 18 रन बनाने थे।

बाएं हाथ के बल्‍लेबाज जडेजा ने पहली ही गेंद पर चौका जड़ ‌दिया। इसके बाद उन्होंने चौथी गेंद पर भी चौका लगाया। भारत को अंतिम दो गेंद पर आठ रन और चाहिए थे।

पांचवीं गेंद जडेजा ने मिडविकेट पर छक्का जड़कर मैच में रोमांच ला दिया लेकिन अंतिम गेंद पर वह महज एक रन ही बना सके जिससे मैच टाई हो गया। अविजित 66 रनों की पारी खेलने वाले जडेजा ने गेंदबाजी में भी कमाल किया था। उन्होंने 47 रन देकर 2 विकेट झटके।

विज्ञापन

और इस मामले में आगे निकल गया भारत

7 wonders in auckland odi
भारत भले ही पांच मैचों की सीरीज के पहले दोनों मैच हार गया हो और उसके बल्‍लेबाजों पर शॉर्ट बॉल न खेल पाने की आलोचना हर ओर हो र‌ही हो लेकिन भारतीय बल्‍लेबाज इस मैच में न्यूजीलैंड से ज्यादा छक्का मारने की जंग में बाजी मार ले गए।

पहले बल्‍लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 314 रन बनाए। उनकी पारी में कुल 10 छक्के लगे। ल्युक रोंची और टिम साउदी ने सर्वाधिक तीन-तीन छक्के लगाए।

जवाब में भारतीय बल्‍लेबाजों ने मैच में कुल 13 छक्के जड़े। रवींद्र जडेजा और रोहित शर्मा ने सर्वाधिक चार-चार छक्के लगाए। जबकि कप्तान धोनी ने तीन करारे छक्के जड़े। शिखर धवन और आर अश्विन ने एक-एक छक्का लगाया।

कुल 32वीं बार टाई हुआ मुकाबला

7 wonders in auckland odi
भारत पुछल्‍ले बल्‍लेबाजों के दम पर यह मैच टाई कराने में सफल रहा। न्यूजीलैंड के साथ भारत ने यह पहली और कुल सातवीं बार वनडे मैच टाई कराया है।

न्यूजीलैंड ने इस मैच के साथ कुल छह मैच टाई कराए हैं। जहां तक वनडे क्रिकेट में कुल टाई मैचों का सवाल है तो अब तक 32 मैच टाई हो चुके हैं। जिसमें तीन मैच 300 सौ से ज्यादा के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैं।

जबकि ओवरऑल मामले में टीम इं‌डिया ने सातवीं बार मैच टाई कराया है। भारत को अपनी शीर्ष रैंकिंग बचाने के ‌‌लिए यह मैच हर हाल में जीतना जरूरी था जिसमें वह कामयाब रहा।

वाइड बॉलों ने दिया टीम इंडिया को सहारा

7 wonders in auckland odi

पुछल्‍ले बल्‍लेबाजों के संघर्ष के अलावा 14 वाइड बॉलों ने भी भारतीय टीम को मैच टाई कराने में अहम योगदान दिया। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने मैच में कुल 14 वाइड फेंके जिस कारण भारत को न सिर्फ 14 अतिरिक्त रन वाइड के रूप में मिले बल्कि इतने ही गेंद और खेलने को भी मिले।

अंतिम ओवर में भी भारत को दो वाइड गेंद मिले जिसके दम पर वह अंतिम गेंद पर मैच टाई कराने में सफल रहा।

हालांकि भारत ने भी 11 वाइड बॉल डाली। इस लिहाज से आज के मैच में कुल 25 वाइड बॉल फेंकी गई।

बतौर कप्‍तान धोनी के 10 हजार रन पूरे

7 wonders in auckland odi

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इस मैच में भी संघर्षपूर्ण बल्‍लेबाजी करते हुए सुरेश रैना के साथ अर्धशतकीय साझेदारी कर भारत को संकट से बाहर निकाला।

भारत 15 रन के अंदर चार विकेट खो देने से गहरे संकट में था लेकिन धोनी और रैना ने टीम इंडिया को संभाल लिया। रैना के जाने के बाद धोनी ने छक्का मारकर अपने वनडे करियर का 53वां पचासा पूरा किया।

इस अर्धशतकीय पारी के साथ ही बतौर कप्तान उन्होंने 10 हजार अंतरराष्ट्रीय रन भी पूरे कर लिए। अंतरराष्ट्रीय करियर में धोनी 13,034 रन बना चुके हैं जिसमें 10 हजार रन बतौर कप्तान बनाए हैं। आज अपना 50वां रन पूरा करते ही उन्होंने यह उपल‌िब्‍ध हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed