फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   6 less popular movement in t20 world cup

दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके थे ऑस्ट्रेलिया के 9 बल्लेबाज

Thu, 27 Mar 2014 11:01 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 27 Mar 2014 11:01 AM IST
विज्ञापन
6 less popular movement in t20 world cup

बांग्लादेश में आज स्वाधीनता दिवस होने के कारण टी-20 वर्ल्ड कप में एक भी मैच नहीं है लेकिन अब तक मुख्य चरण में आठ मैच खेले जा चुके हैं।

विज्ञापन


अब तक भारत ने अपने खेले दोनों मैच जीत लिए हैं और ग्रुप-दो में पहले स्थान पर है। जबकि इसी ग्रुप में शामिल वर्ल्ड चैंपियन वेस्ट इंडीज, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश अपने-अपने पहले मैच हार चुके हैं।
विज्ञापन


वहीं ग्रुप-एक में श्रीलंका भी अपने खेले दो मैच जीत चुकी है और अच्छी स्थिति में भी है। लेकिन दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड दो-दो मैचों से एक-एक मैच जीतने में कामयाब रहे हैं। आठ मैचों में कई ऐसे बेहतरीन क्षण आए जो ज्यादा चर्चा नहीं बटोर सके। इसलिए आज हम आपको ऐसी 6 बड़ी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश रैना के नाम एक नायाब रिकॉर्ड

6 less popular movement in t20 world cup
टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच से मैदान पर वापसी करने वाले सुरेश रैना ने इस मैच में एक अनोखा रिकॉर्ड ही बना दिया।

मैच में विजयी रन बनाने वाले बाएं हाथ के बल्‍लेबाज रैना ने क्षेत्ररक्षण के दौरान तीन बेहतरीन कैच लपके। जबकि इसी मैच में युवराज ने आसान कैच टपकाया था।

रैना ने टी-20 मैचों में तीसरी बार तीन कैच करने का कारनामा किया था जो अपने आप में वर्ल्ड रिकॉर्ड है, लेकिन पाक पर बड़ी जीत के आगे यह रिकॉर्ड खास चर्चा नहीं बटोर सका।

टी-20 वर्ल्ड कप में पहली हैट्रिक से चूके अमित

6 less popular movement in t20 world cup
वेस्ट इंडीज के खिलाफ मैच में उतरे अमित मिश्रा के करियर का यह भले ही तीसरा टी-20 हो, लेकिन वह इस मैच में हैट्रिक बनाने से एक विकेट दूर रह गए।

कप्तान धोनी से उपेक्षा का सामना करने वाले लेग स्पिनर अमित जब विंडीज की पारी का 15वां ओवर डाल रहे थे तभी वह हैट्रिक के बेहद करीब पहुंच गए थे।

15वें ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर अमित मिश्रा ने मार्लोन सैमुअल्स और ड्वेन ब्रॉवो को लगातार गेंदों पर आउट कर पवेलियन की राह दिखा दी, लेकिन हैट्रिक नहीं ले सके। अमित आईपीएल में दो बार हैट्रिक लगाने का कारनामा कर चुके हैं।

2 मैच और पहली ही गेंद पर आउट हुआ बल्‍लेबाज

6 less popular movement in t20 world cup
वेस्ट इंडीज इस टूर्नामेंट में गत चैंपियन की टीम के रूप में मैदान पर उतरी है। लेकिन इस कैरेबियाई टीम का एक धाकड़ बल्‍लेबाज की किस्मत बेहद खराब है।

भारत के खिलाफ अपने शुरुआती मैच में विंडीज के शीर्ष बल्‍लेबाज ड्वेन ब्रॉवो अपनी पहली ही गेंद पर अमित ‌मिश्रा के ओवर में पगबाधा हो गए।

इसके बाद दूसरे मुकाबले में मेजबान बांग्लादेश के खिलाफ वह जब बल्‍लेबाजी करने आए तो भी अपनी पहली ही गेंद पर कैच आउट हो गए। अल-अमीन हुसैन ने उन्हें तमीम इकबाल के हाथों कैच आउट कराया।

युवी के 6 छक्कों के करीब पहुंच गए थे टेलर

6 less popular movement in t20 world cup

युवराज सिंह भले ही इस बार अपने फॉर्म में नहीं हैं और उनके टीम में बनाए रखे जाने पर सवाल उठने लगे हैं तो भी उनके रिकॉर्ड की चर्चा हो रही ह‌ै।

दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले के दौरान जब कीवी टीम 171 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी तो उस दौरान एक बल्‍लेबाज युवराज के लगातार छह छक्के जड़ने के रिकॉर्ड रचने की आधी मंजिल पार कर चुका था लेकिन वह इतिहास दोहरा नहीं पाया।

रॉस टेलर ने 12वें ओवर में मोर्ने मोर्कल के ओवर में लगातार तीन छक्के जमाए। लेकिन वह इसे लगातार छह छक्कों में नहीं बदल पाए क्योंकि अगली गेंद पर वह एक रन ही ले सके। हालांकि कीवी टीम टेलर की आतिशी पारी के बावजूद लक्ष्य पार नहीं कर सकी थी।

दहाई भी नहीं छू सके ऑस्ट्रेलिया के 9 बल्‍लेबाज

6 less popular movement in t20 world cup

23 मार्च को खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में ग्रुप-दो के एक मुकाबले में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने थी। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के 9 बल्‍लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके थे।

इससे पहले इस मैच में उमर अकमल (94) की आतिशी पारी के दम पर पाक ने 191 रन बनाए थे। अकमल सिर्फ 6 रन से अपने शतक से चूक गए और अगर वह ऐसा कर लेते तो टी-20 में शतक लगाने वाले पाकिस्तान के पहले बल्‍लेबाज बन जाते।

लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत खराब रही। हालांकि बाद में ग्लेन मैक्सवेल (74) और ऐरोन फिंच (65) ने आतिशी पारी खेलकर टीम की उम्मीद जगा दी थी, लेकिन इन दो बल्‍लेबाजों के अलावा क्रीज पर आए शेष 9 बल्‍लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नह‌ीं छू सके। साथ ही 3 बल्‍लेबाज चार-चार रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कंगारू यह मैच 16 रन से हार गए थे।

वर्ल्ड चैंपियन टीम के 4 बल्‍लेबाज 0 पर हुए आउट

6 less popular movement in t20 world cup

भारत के हाथों अपना पहला मैच गंवाने वाली वर्ल्ड चैंपियन वेस्ट इंडीज टीम का अगला मुकाबला 25 मार्च को बांग्लादेश के साथ था। विंडीज टीम को बेहद ठोस शुरुआत मिली और पहले विकेट के लिए 11.5 ओवर में 97 रन बनाए थे।

लेकिन इसके बाद उसके 4 बल्‍लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। मेजबान टीम के गेंदबाज अल-अमीन-हुसैन ने विंडीज पारी की 20वें ओवर में एक गेंद के अंतराल पर एक-एक विकेट निकालने का दिलचस्प रिकॉर्ड बनाया। मजेदार बात यह रही कि सैमुअल बद्री ने भी बांग्लादेश की पारी के 11वें ओवर में 3 विकेट निकाल कर हिसाब चुकता कर दिया। हालांकि ब्रदी ने पहली, तीसरी गेंद पर विकेट लेने के बाद छठी गेंद पर विकेट ले पाए थे।

इसके बाद बांग्लादेश की पारी में भी दो बल्‍लेबाज खाता भी नह‌ीं खोल सके थे। हालांकि चार बल्‍लेबाजों के शून्य पर आउट होने के बावजूद विंडीज यह मैच 73 रन से जीत गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed