फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   6 big facts in india vs pakistan

कोहली और रैना ने तोड़ा 7 साल पुराना रिकॉर्ड

Sat, 22 Mar 2014 02:02 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 22 Mar 2014 02:02 PM IST
विज्ञापन
6 big facts in india vs pakistan

एशिया कप में निराशाजनक खेल के बाद टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप में बेहद शानदार शुरुआत करते हुए चिर-प्रतिद्वंद्वी टीम पाकिस्तान को हरा दिया है।

विज्ञापन


इस जीत के साथ ही भारत ने पिछले महीने एशिया कप में पाकिस्तान से मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया।

टीम इंडिया के लिए यह जीत इस मायने में भी बेहद खास है क्योंकि साल 2014 में उसकी यह अब तक की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले उसने एशिया कप में मेजबान बांग्लादेश और अफगानिस्तान जैसी कमजोर टीम को हराया था। बड़ी जीत के साथ ही इस मैच में भी कुछ दिलचस्प बाते हुई जिसे आपके समक्ष पेश कर रहे हैं।

विज्ञापन

दोनों टीमों के बीच सबसे सफल बल्‍लेबाज

6 big facts in india vs pakistan

विराट कोहली ने एक बार फिर शानदार बल्‍लेबाजी की और टीम को जीत के पार पहुंचाया। उन्होंने इस मैच में 32 गेंदों में 36 रनों की नाबाद पारी खेली।

उन्होंने सुरेश रैना (नाबाद 35) के साथ चौथे विकेट के लिए 66 रनों की अविजित साझेदारी भी की।

अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज भी बन गए। टी-20 मैचों में कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ 179 रन बनाए हैं। वह दोनों टीमों के बीच डेढ़ सौ रनों का आंकड़ा पार करने वाले पहले बल्‍लेबाज भी बन गए।

भारतीय जोड़ी ने तोड़ा 7 साल पुराना रिकॉर्ड

6 big facts in india vs pakistan
विराट कोहली और सुरेश रैना की भारतीय जोड़ी ने चौथे विकेट के लिए 66 रनों की अविजित साझेदारी कर टी-20 वर्ल्ड कप में सात साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

दोनों ने टी-20 क्रिकेट के सबसे बड़े मुकाबले में चौथे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी कर रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारतीय बल्‍लेबाजों के ही नाम दर्ज था। इस रिकॉर्ड में सबसे दिलचस्प बात यह रही कि दोनों साझे‌दारियों में एक बाएं हाथ का और एक दाएं हाथ का बल्‍लेबाज शामिल रहा है।

युवराज सिंह और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंग्लैंड के खिलाफ 19 सितंबर, 2007 में चौथे विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी की थी। यह वही मैच है जिसमें युवराज सिंह ने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में लगातार छह छक्के लगाने का कारनामा किया था।
विज्ञापन

टी-20 वर्ल्ड कप में भी पाक पर अजेय है भारत

6 big facts in india vs pakistan

टीम इंडिया ने इस जीत के साथ ही क्रिकेट के किसी भी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हराने का अपना कारनामा बरकरार रखा है।

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की पाकिस्तान पर यह लगातार चौथी जीत है। टी-20 वर्ल्ड कप में पाक को पीटने की शुरुआत 14 सितंबर, 2007 को डरबन में हुई थी। यह मैच टाई हो गया था और बॉल-आउट के आधार पर मैच का परिणाम निकला और भारत मैच जीत गया।

इसके बाद टूर्नामेंट के पहले फाइनल में भारत ने पाक को 5 रन से हराया था। तीसरे टी-20 वर्ल्ड कप में भी दोनों टीमों के बीच मुकाबला हुआ था। 30 सितंबर, 2012 में भारत ने कोलंबो में पाक को 8 विकेट से हराया था। भारत को वर्ल्ड कप में पाक पर चौथी जीत ढाका में कल मिली।

वर्ल्ड कप में अब तक पाक से नहीं हारा भारत

6 big facts in india vs pakistan
टी-20 वर्ल्ड कप में भी भारत पाकिस्तान पर हमेशा बीस साबित हुआ है। सात साल के इस टूर्नामेंट के इतिहास में भारत ने अब तक खेले सभी चारों मैचों में पाक पर जीत हासिल की है।

वर्ल्ड कप के अलावा भारत और पाकिस्तान के बीच दो टी-20 मैच हुए हैं जिसमें भारत ने एक मैच में जीत हासिल की है।

टी-20 के अलावा टीम इंडिया ने वनडे वर्ल्ड कप में जब-जब भी पाकिस्तान का सामना किया है उसे जीत मिली है। दोनों के बीच वर्ल्ड कप में पहली मुलाकात 1992 वर्ल्ड कप में हुई और भारत ने यह मैच आसानी से जीता था।

टी-20 वर्ल्ड कप के सबसे सफल क्षेत्ररक्षक

6 big facts in india vs pakistan
भारतीय फिरकी गेंदबाज अमित मिश्रा ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में लाजवाब गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर में एक मेडन के साथ महज 22 रन दिए और दो विकेट भी झटके। उनकी इस लाजवाब गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।

टी-20 क्रिकेट में उन्हें पहली बार किसी मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया है।

वहीं बेहतरीन क्षेत्ररक्षण की पहचान रखने वाले सुरेश रैना आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में तीन मैच में तीन-तीन कैच करने वाले दुनिया के पहले क्षेत्ररक्षक बन गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed