फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   3rd test match: west indies vs new zealand

रोमांचक हुआ टेस्ट मैच, दबाव में मेजबान वेस्ट इंडीज

Mon, 30 Jun 2014 03:42 PM IST
Updated Mon, 30 Jun 2014 03:42 PM IST
विज्ञापन
3rd test match: west indies vs new zealand
केन विलियम्सन की शानदार शतकीय पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने तीसरे टेस्ट मैच में मेजबान वेस्ट इंडीज पर दबाव बना दिया है लेकिन मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया है।
विज्ञापन


तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन स्टंप्स के समय न्यूजीलैंड ने 7 विकेट पर 331 रन बना लिए थे और पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर कीवी टीम की कुल 307 रनों की हो गई है। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 293 रन बनाए थे जिसके जवाब में मेजबान ने 317 रन बनाए थे।
विज्ञापन


केनसिंगटन ओवल में खेले जा रहे मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होने के समय केन विलियम्सन 161 (22 चौके) और मार्क क्रेग 4 रन बनाकर खेल रहे थे।

सीरीज के लिए यह मैच निर्णायक

3rd test match: west indies vs new zealand
तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में दोनों टीमें 1-1 मैच जीत चुकी हैं और सीरीज जीतने के लिए दोनों टीमों को यह मैच जीतना होगा।

न्यूजीलैंड ने चौथे दिन की शुरुआत 3 विकेट पर 123 रन से आगे से की। विंडीज गेंदबाजों के दिए शुरुआती झटकों से अपनी टीम को उबारते हुए चौथे विकेट के लिए विलियम्‍सन और मैकुलम की 67 रनों की साझेदारी कर बढ़त दिला दी। विलियम्सन के अलावा जेम्स नीशाम ने 51 रन बनाए।

हालांकि विलियम्सन और नीशाम को छोड़कर अन्य कीवी बल्‍लेबाज कुछ खास नहीं कर सके।

24 साल के विलियम्सन ने रचा इतिहास

3rd test match: west indies vs new zealand
24 साल के बेजोड़ बल्‍लेबाज केन विलियम्सन न्यूजीलैंड टीम के प्रमुख सदस्य हैं और वह लगातार बेहतरीन बल्‍लेबाजी कर रहे हैं। वह अपनी इस उम्र में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले न्यूजीलैंड के बल्‍लेबाज बन गए हैं।

वह 34 टेस्ट मैचों में 7 शतक और 13 अर्धशतकों के दम पर 2377 रन बना चुके हैं। उन्होंने मार्टिन क्रो का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 36 मैचों में 2162 रन बनाए थे।

दूसरी ओर, किंग्सटन ओवल में लक्ष्य का पीछा करते हुए विंडीज की सबसे बड़ी जीत 26 मार्च, 1999 में ऑस्ट्रेलिया से मिली जब मेजबान ने 311 रनों का लक्ष्य हासिल किया था। जबकि न्‍यूजीलैंड को दो बार 300 से ज्यादा का लक्ष्य देने के बाद हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

केमोर रोच ने लगाया टेस्ट विकेटों का शतक

3rd test match: west indies vs new zealand
तेज गेंदबाज केमार रोच ने तीसरे दिन ओपनर टॉम लेथम (0) को मिडविकेट पर और हामिश रॉदरफोर्ड (19) को विकेट के पीछे दिनेश रामदीन द्वारा कैच आउट कर अपनी टेस्ट क्रिकेट में विकेटों की संख्या 98 कर ली।

चौथे दिन पूर्व कप्तान रॉस टेलर (6) के बाद बीजे वॉटलिंग के विकेट झटककर ‌टेस्ट करियर में विकेटों की संख्या 100 कर ली। विकेटों का शतक लगाने वाले रोच विंडीज टीम के 18वें गेंदबाज बन गए हैं।

इससे पहले विंडीज की टीम पहली पारी में 24 रनों से बढ़त बनाते हुए 317 रन पर ढेर हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed