{"_id":"95d0579ee16dfb1fb11be66dc38bdad9","slug":"3rd-odi-live-india-vs-bangladesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने फिर रोका मैच","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
बारिश ने फिर रोका मैच
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 19 Jun 2014 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीरीज पर क्लीन स्वीप के इरादे से उतरी टीम इंडिया का बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला पूरी तरह से गलत साबित हुआ और एक बार फिर टीम लड़खड़ा गई। (लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें)
बारिश से बाधित मैच में भारत ने 34.2 ओवर ही खेले थे कि फिर आई बारिश ने खेल में खलल डाल दिया। खेल रोके जाने के समय भारत 9 विकेट के नुकसान पर 119 रन ही बना सका था। क्रीज पर स्टुअर्ट बिन्नी (25) और उमेश यादव (0) खेल रहे थे। भारत की ओर से चेतेश्वर पुजारा ने सर्वाधिक 27 रन और कप्तान सुरेश रैना ने 25 रन बनाए।
बारिश के कारण मैच 40-40 ओवर का कर दिया गया। दोनों टीमों की ओर से 5 गेंदबाज 8-8 ओवर गेंदबाजी कर सकेंगे। साथ ही दोनों टीमों को एक-एक पावरप्ले मिलेगा।

महज 8 रन के अंदर गंवाए 4 शीर्ष विकेट
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला भारत के लिए फिर गलत साबित हुआ। भारतीय बल्लेबाजों ने बेहद धीमी शुरुआत के बाद महज 8 रनों के अंदर अपने 4 बड़े विकेट गंवा दिए। उसकी शुरुआत इस कदर धीमी और खराब रही कि शुरुआती 10 ओवर में बल्लेबाज महज 14 रन ही जोड़ पाए।
भारत का पहला विकेट पांचवें ओवर में रॉबिन उथप्पा (5) के रूप में गिरा। इसके बाद दूसरे ओपनर अजिंक्य रहाणे (3), अंबाती रायडू (1) और मनोज तिवारी (2) भी सस्ते में चलते बने।
बारिश से बाधा पड़ने के बाद खेल जब शुरू हुआ तो चेतेश्वर पुजारा ने कप्तान सुरेश रैना के साथ टीम को संकट से बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन पांचवें विकेट के लिए 43 रनों की साझेदारी होने के बाद यह जोड़ी भी टूट गई। रैना 25 रन बनाकर कैच आउट हो गए।

चेतेश्वर पुजारा का 'फ्लॉप शो' जारी
पिछले मैच की तरह आज भी भारतीय बल्लेबाजी बुरी तरह से बिखरी नजर आई। टीम के 5 विकेट 57 रन पर ही गिर गए थे। वनडे सीरीज में अब तक फ्लॉप रहे चेतेश्वर पुजारा ने बेहद धीमी बल्लेबाजी करते हुए एक छोर बचाए रखा।
कप्तान सुरेश रैना के बाद पुजारा ने रिदिमान साहा (16) के साथ पारी को आगे बढ़ाने की कोशिश की लेकिन टीम का स्कोर अभी 90 रनों तक पहुंचा था कि साहा भी चलते बने। 63 गेंदों में 2 चौके की मदद से 27 रन बनाने के बाद पुजारा भी आउट हो गए।
बांग्लादेश की ओर से शाकिब अल हसन ने 3 और अल-अमीन हुसैन ने 2 विकेट झटके, जबकि मशरफे मुर्तजा और तस्कीन अहमद को एक-एक सफलता हासिल हुई।