फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   39 years old Akhtar to tie the knot with teenager

17 साल की लड़की से शादी करेंगे शोएब

Mon, 09 Jun 2014 10:54 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 09 Jun 2014 10:54 AM IST
विज्ञापन
39 years old Akhtar to tie the knot with teenager

दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज का खिताब हासिल करने वाले 'रावलपिंडी एक्सप्रेस' शोएब अख्तर की गेंदबाजी के आगे विपक्षी बल्लेबाजों के होश फाख्ता हो जाया करते थे।

विज्ञापन


लेकिन वह जितने ही खतरनाक गेंदबाज हुआ करते थे उतना ही उनका खराब व्यवहार होता था। क्रिकेट का मैदान हो या मैदान के बाहर वह अनुशासनहीनता के कारण लगातार बदनाम रहे हैं।
विज्ञापन


2011 में वनडे वर्ल्ड कप खेलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले शोएब अख्तर एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार वह एक नाबालिग लड़की के साथ शादी करने को लेकर चर्चा में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाबालिग लड़की के साथ निकाह करेंगे शोएब अख्तर

39 years old Akhtar to tie the knot with teenager
पूर्व क्रिकेटर और अब कमेंट्रेटर शोएब अख्तर शादी करने जा रहे हैं और उनकी शादी तय हुई है पाकिस्तान के हरीपुर जिले की एक नाबालिग लड़की के साथ।

पाकिस्तान के स्‍थानीय अखबारों के अनुसार अख्तर के परिजनों ने बताया कि वह 12 जून को अपने गृह नगर रावलपिंडी आएंगे। इसके बाद उनसे सलाह-मशविरा के बाद जून के तीसरे हफ्ते में निकाह की तारीख तय की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, शोएब अख्तर का परिवार पिछले साल हज यात्रा के दौरान हरीपुर के एक बिजनेसमैन मुश्ताक खान से मिला। और इस परिवार ने खान की पत्नी से 39 साल के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर के लिए योग्य लड़की ढूंढने की बात कही।

अख्तर की भावी दुल्हन ने दी है 12वीं की परीक्षा

39 years old Akhtar to tie the knot with teenager
इसके बाद मुश्ताक खान का परिवार शोएब अख्तर को अपना ही दामाद बनाने पर विचार करने लगा।

सूत्रों का कहना है कि हज यात्रा से पाकिस्तान लौटने के बाद दोनों परिवारवालों के बीच कई दौर की मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों के घरवाले 39 साल के शोएब अख्तर और 17 साल की रुबाब के साथ शादी तय करने को राजी हो गए।

रुबाब को क्रिकेट से कम ही लगाव है। रुबाब के तीन बड़े भाई हैं और एक छोटी बहन। रुबाब ने अभी 12वीं की परीक्षा दी है।

22 को होगी दावत-ए-वलीमा

39 years old Akhtar to tie the knot with teenager
सूत्र बताते हैं कि पूर्व क्रिकेटर और कमेंट्रेटर शोएब अख्तर की शादी से पहले मेहंदी कार्यक्रम 19 जून को रखा गया है। जबकि रुखस्तगी (विदाई) 20 को हरीपुर के बिलावल हॉल में होगी।

दावत-ए-वलीमा 22 जून को राव‌लपिंडी में आयोजित की जाएगी।

अख्‍तर ने अपने करियर की शुरुआत 1997 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ अपने ही गृहनगर रावलपिंडी में टेस्ट मैच खेलकर की थी। उन्होंने अपने करियर में कुल 46 टेस्ट, 163 वनडे मैचों के अलावा 15 ट्वंटी-20 मैच भी खेले हैं। अख्तर ने टेस्ट में 178, वनडे में 247 और टी-20 में 19 विकेट झटके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed