मैकुलम का दोहरा शतक, इशांत शर्मा का 'सुपर सिक्स'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरी एंडरसन ने इस बीच अपना अर्धशतक पूरा किया। दोनों बल्लेबाजों ने आराम से खेलते हुए दिन का पहला घंटा सुरक्षित निकाला। लेकिन लंच से पहले एंडरसन को इशांत शर्मा ने पगबाधा कर चलता किया और इस जोड़ी को तोड़ भी दिया।
कोरी एंडरसन ने 109 गेंदों में 13 चौके और एक छक्का लगाया।
भारत के खिलाफ फिर दूसरा दोहरा शतक
मैकुलम ने अपना पचासा चौका लगाकर पूरा किया था, इसके बाद उन्होंने अपना दोहरा शतक भी चौका लगाकर पूरा किया। दोहरा शतक लगाते ही लंच घोषित कर दिया गया। कीवी टीम ने छह रन प्रति ओवर की हिसाब से 24 ओवर में 144 रन बनाए।
लेकिन दूसरे छोर पर उसने तीन और विकेट गंवा दिए। लंच के समय न्यूजीलैंड का स्कोर सात विकेट पर 473 रन था। मैकुलम 202 और ईश सोढ़ी 18 रन बनाकर खेल रहे थे।
इशांत शर्मा का सुपर 'सिक्स'
लंच तक तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने चार विकेट झटके थे। लंच के बाद लौटने पर इशांत ने ईश सोढ़ी को 23 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। जुलाई 2011 के बाद के बाद उन्होंने पहली बार एक पारी में पांच विकेट झटके हैं।
इशांत ने कल की तरह आज भी कसी हुई गेंदबाजी की लेकिन ब्रेंडन मैकुलम ने इशांत पर अपना प्रहार जारी रखा। लेकिन मैकुलम ने इशांत की ही गेंद पर शानदार छक्का जमाकर टीम का स्कोर पांच सौ के पार पहुंचा दिया। लेकिन इस ओवर में मैकुलम एक बार फिर रन आउट होने से बच गए।
ब्रेंडन मैकुलम ने पांच विकेट लेने वाले इशांत पर जमकर निशाना साधा और उन्होंने ही विपक्षी कप्तान को पवेलियन की राह दिखाई। इशांत ने छह इस तरह से पारी में छह विकेट निकाले। जबकि मैकुलम 307 गेंदों में 224 रन (29 चौके और 5 छक्का) बनाए।
न्यूजीलैंड 503 पर आउट
लंच के बाद न्यूजीलैंड ने अपने अंतिम तीन विकेट महज छह ओवर के अंदर गंवा दिए। वनडे सीरीज में 4-0 से जीत हासिल करने वाली कीवी टीम ने टेस्ट मैच में भी जोरदार शुरुआत की है।
पहले ही ओवर में लगे दो झटके
ऑकलैंड के जिस मैदान पर न्यूजीलैंड ने 503 रन बनाए। उसी मैदान पर भारतीय पारी लड़खड़ा गई। उसने महज 10 रन के अंदर अपने तीन विकेट गंवा दिए।
पारी की दूसरी ही गेंद पर आउट ऑफ फॉर्म शिखर धवन (0) खाता खोले बगैर ही आउट हो गए। तेज गेंदबाज ट्रेंट बाउल्ट ने धवन को कैच आउट कराया। इसी ओवर की अंतिम गेंद पर चेतेश्वर पुजारा महज एक रन बनाकर आउट हो गए।
टीम इंडिया शुरुआती दोहरे झटके से उबरने की कोशिश कर ही रही थी कि उसे एक और झटका लगा जब उसके इन फॉर्म बल्लेबाज विराट कोहली (4) टिम साउदी की गेंद पर कैच आउट हो गए। शुरुआत में संघर्ष करने वाले मुरली विजय 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। भारत का स्कोर इस समय चार विकेट पर 51 रन ही था।
टेस्ट में विदेशी धरती पर लगाई पहली फिफ्टी
रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे ने बैकफुट पर पहुंच चुकी टीम इंडिया को थोड़ा सहारा दिया। दिन का खेल खत्म होने तक और झटका नहीं लगने दिया। इस बीच रोहित ने अपना पचासा पूरा किया। विदेशी धरती पर रोहित का पहला अर्धशतक है।
रहाणे ने रोहित का भरपूर साथ दिया और पांचवें विकेट के लिए 79 रनों की साझेदारी की। दोनों बल्लेबाज टिककर खेल रहे थे और लग रहा था कि टीम को फॉलोऑन से बचाने के और करीब पहुंच जाएंगे। लेकिन खराब रोशनी के कारण खेल समय से पहले समाप्त घोषित कर दिया गया। स्टंप्स के समय रोहित 67 और रहाणे 23 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे।