फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   2nd day in auckland test

मैकुलम का दोहरा शतक, इशांत शर्मा का 'सुपर सिक्स'

Fri, 07 Feb 2014 04:31 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 07 Feb 2014 04:31 PM IST
विज्ञापन
2nd day in auckland test
न्यजीलैंड ने दूसरे दिन के खेल की शुरुआत अपने कल के स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 329 रन से आगे खेलना शुरू किया। कप्तान ब्रेंडन मैकुलम और कोरी एंडरसन ने टीम को चार सौ के करीब पहुंचा दिया।
विज्ञापन


कोरी एंडरसन ने इस बीच अपना अर्धशतक पूरा किया। दोनों बल्लेबाजों ने आराम से खेलते हुए दिन का पहला घंटा सुरक्षित निकाला। लेकिन लंच से पहले एंडरसन को इशांत शर्मा ने पगबाधा कर चलता किया और इस जोड़ी को तोड़ भी दिया।
विज्ञापन


कोरी एंडरसन ने 109 गेंदों में 13 चौके और एक छक्का लगाया।

भारत के खिलाफ फिर दूसरा दोहरा शतक

2nd day in auckland test
बतौर कप्तान अपना दूसरा शतक लगाने वाले ब्रेंडन मैकुलम ने आज लंच से पहले अपना दोहरा शतक पूरा किया। उनका यह दूसरा दोहरा शतक रहा और दोनों ही बार भारत के खिलाफ यह कारनामा किया है।

मैकुलम ने अपना पचासा चौका लगाकर पूरा किया था, इसके बाद उन्होंने अपना दोहरा शतक भी चौका लगाकर पूरा किया। दोहरा शतक लगाते ही लंच घोषित कर दिया गया। कीवी टीम ने छह रन प्रति ओवर की हिसाब से 24 ओवर में 144 रन बनाए।

लेकिन दूसरे छोर पर उसने तीन और विकेट गंवा दिए। लंच के समय न्यूजीलैंड का स्कोर सात विकेट पर 473 रन था। मैकुलम 202 और ईश सोढ़ी 18 रन बनाकर खेल रहे थे।

इशांत शर्मा का सुपर 'सिक्स'

2nd day in auckland test

लंच तक तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने चार विकेट झटके थे। लंच के बाद लौटने पर इशांत ने ईश सोढ़ी को 23 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। जुलाई 2011 के बाद के बाद उन्होंने पहली बार एक पारी में पांच विकेट झटके हैं।

इशांत ने कल की तरह आज भी कसी हुई गेंदबाजी की लेकिन ब्रेंडन मैकुलम ने इशांत पर अपना प्रहार जारी रखा। लेकिन मैकुलम ने इशांत की ‌ही गेंद पर शानदार छक्का जमाकर टीम का स्कोर पांच सौ के पार पहुंचा दिया। लेकिन इस ओवर में मैकुलम एक बार फिर रन आउट होने से बच गए।

ब्रेंडन मैकुलम ने पांच विकेट लेने वाले इशांत पर जमकर निशाना साधा और उन्होंने ही विपक्षी कप्तान को पवेलियन की राह दिखाई। इशांत ने छह इस तरह से पारी में छह विकेट निकाले। जबकि मैकुलम 307 गेंदों में 224 रन (29 चौके और 5 छक्का) बनाए।

विज्ञापन

न्‍यूजीलैंड 503 पर आउट

2nd day in auckland test
इशांत ने ब्रेंडन मैकुलम को आउट कर न्यूजीलैंड की पारी का अंत 503 रन के स्कोर पर किया। इससे पहले रवींद्र जडेजा ने पहली सफलता हासिल करते हुए निल वागनेर (0) को चलता किया।

लंच के बाद न्यूजीलैंड ने अपने अंतिम तीन विकेट महज छह ओवर के अंदर गंवा ‌दिए। वनडे सीरीज में 4-0 से जीत हासिल करने वाली कीवी टीम ने टेस्‍ट मैच में भी जोरदार शुरुआत की है।

पहले ही ओवर में लगे दो झटके

2nd day in auckland test

ऑकलैंड के जिस मैदान पर न्यूजीलैंड ने 503 रन बनाए। उसी मैदान पर भारतीय पारी लड़खड़ा गई। उसने महज 10 रन के अंदर अपने तीन विकेट गंवा दिए।

पारी की दूसरी ही गेंद पर आउट ऑफ फॉर्म शिखर धवन (0) खाता खोले बगैर ही आउट हो गए। तेज गेंदबाज ट्रेंट बाउल्ट ने धवन को कैच आउट कराया। इसी ओवर की अंतिम गेंद पर चेतेश्वर पुजारा महज एक रन बनाकर आउट हो गए।

टीम इंडिया शुरुआती दोहरे झटके से उबरने की कोशिश कर ही रही थी कि उसे एक और झटका लगा जब उसके इन फॉर्म बल्‍लेबाज विराट कोहली (4) टिम साउदी की गेंद पर कैच आउट हो गए। शुरुआत में संघर्ष करने वाले मुरली विजय 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। भारत का स्‍कोर इस समय चार विकेट पर 51 रन ही था।

टेस्ट में विदेशी धरती पर लगाई पहली फिफ्टी

2nd day in auckland test
भारत 503 रन के जवाब में शुरुआत में ही लड़खड़ा गया। ‌जिस तरह से बल्‍लेबाज अपना विकेट फेंकते जा रहे थे उससे लगा कि टीम दूसरे दिन ही आउट हो जाएगी।

रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे ने बैकफुट पर पहुंच चुकी टीम इंडिया को थोड़ा सहारा दिया। दिन का खेल खत्म होने तक और झटका नहीं लगने दिया। इस बीच रोहित ने अपना पचासा पूरा किया। विदेशी धरती पर रोहित का पहला अर्धशतक है।

रहाणे ने रोहित का भरपूर साथ दिया और पांचवें विकेट के लिए 79 रनों की साझेदारी की। दोनों बल्‍लेबाज टिककर खेल रहे थे और लग रहा था कि टीम को फॉलोऑन से बचाने के और करीब पहुंच जाएंगे। लेकिन खराब रोशनी के कारण खेल समय से पहले समाप्त घोषित कर दिया गया। स्टंप्स के समय रोहित 67 और रहाणे 23 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed