फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Sports Archives ›   2 hattricks in cricket within 1 week

जबर्दस्त! एक हफ्ते के अंदर झटके दो हैट्रिक

Sun, 23 Feb 2014 08:39 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 23 Feb 2014 08:39 AM IST
विज्ञापन
2 hattricks in cricket within 1 week

क्रिकेट के नए नियमों से बल्लेबाजों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। लेकिन मुश्किल में पड़े गेंदबाज इससे निराश होने के बजाए बेजोड़ प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसा कम ही सुनने को मिलता है कि किसी महीने में दो गेंदबाजों ने हैट्रिक लिया हो, फरवरी में अब तक दो गेंदबाजों ने हैट्रिक लेने का कारनामा कर दिखाया है।

विज्ञापन


फरवरी में पहली हैट्रिक भारतीय गेंदबाज कुलदीप यादव ने 17 फरवरी को बनाई थी। फिरकी गेंदबाज कुलदीप यादव अंडर-19 टीम इंडिया में शामिल हैं और उन्होंने जूनियर वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ लगातार तीन विकेट लेने का कारनामा किया है।
विज्ञापन


चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप ने दुबई में खेले जा रहे टूर्नामेंट में भारत के दूसरे मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए स्कॉटलैंड की पारी के 19वें ओवर की अंतिम दो गेंदों पर दो विकेट चटकाए। इसके बाद अगले ओवर की पहली गेंद पर विकेट लेकर अपनी हैट्रिक पूरी कर ली। वह अंडर-19 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी हैट्रिक बनी ऑस्ट्रेलिया में

2 hattricks in cricket within 1 week

क्रिकेट के मैदान पर एक हफ्ते के बाद एक और हैट्रिक लगी। इस बार यह हैट्रिक बनी ऑस्ट्रेलिया में। इस समय वहां पर प्रथम श्रेणी शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट खेला जा रहा है। तस्मानिया और क्वींसलैंड के बीच मुकाबले में तस्मानियाई टीम के तेज गेंदबाज बेन हिलफेन्‍हास ने लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट लेने का कारनामा किया।

आज खेल के तीसरे दिन क्वींसलैंड की पहली पारी के दौरान हिलफेन्‍हास ने हैट्रिक लिया। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट क्रिकेटर जेम्स होप्स (12), बेन कटिंग (0) और एड जोएस (0) को आउट किया। उनकी हैट्रिक से क्वींसलैंड की पूरी टीम महज 183 रनों पर आउट हो गई।

तस्मानिया ने पहली पारी में 350 रन बनाए थे और पहली पारी के आधार पर 167 रनों की बढ़त मिली। लेकिन दूसरी पारी में तस्मानिया ने नौ विकेट पर 165 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी। क्वींसलैंड ने 333 रनों के लक्ष्य के जवाब में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट पर 11 रन बना लिए थे। आज के दिन कुल 18 विकेट गिरे।

चार साल बाद की धमाकेदार वापसी

2 hattricks in cricket within 1 week

गेंदबाजों के लिए दक्षिण अफ्रीका से भी एक अच्छी खबर है। दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस समय टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है।

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन दुनियाभर के बल्‍लेबाजों के लिए मुसीबत साबित तो हो ही रहे हैं। वहीं मेजबान टीम में एक ऐसा गेंदबाज भी है जिसने चार साल तीन दिन बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी की और वह भी धमाकेदार अंदाज में।

वाएने पार्नेल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से उतरने से पहले 14-18 फरवरी 2010 में भारत के खिलाफ कोलकाता में अंतिम बार टेस्ट मैच खेला था। पार्नेल ने दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन तीन गेंदों के अंदर दो विकेट झटककर झन्नाटेदार अंदाज में वापसी की। उनके दो विकेटों की वजह से ऑस्ट्रेलिया इस मैच में संघर्ष कर रहा है और उस पर फॉलोऑन का संकट मंडरा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed