{"_id":"e16364325e6e39e0163aac5e7c130869","slug":"14-all-india-police-lawn-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने थामा रैकेट, लगाए शॉट...और चैंपियनशिप शुरू","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
सीएम ने थामा रैकेट, लगाए शॉट...और चैंपियनशिप शुरू
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 08 Nov 2013 01:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणवी डांस और भंगड़े के साथ चौदहवीं ऑल इंडिया पुलिस लॉन टेनिस चैंपियनशिप का शानदार आगाज हुआ।
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सेक्टर-10 स्थित सीएलटीए टेनिस स्टेडियम में सुबह नौ बजे चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। उन्होंने रैकेट संभाला और खुद भी शॉट लगाए।
उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं से युवाओं को आगे आने का मौका मिलता है। हरियाणा में जो पदक लाएगा वह पद पाएगा।
ओलंपिक के 42 मेडल में से 32 मेडल अकेले हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते हैं। आईजी आरपी उपाध्याय ने बताया कि चैंपियनशिप की मेजबानी मिलने से चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारियों और जवानों का मनोबल बढ़ेगा।
विज्ञापन
टूर्नामेंट का पहला मैच पंजाब और हिमाचल की टीम के बीच खेला गया।
इस मौके पर प्रशासक के सलाहकार केके शर्मा, गृहसचिव अनिल कुमार, एसएसपी नौनिहाल सिंह, एसएसपी आरएस घुम्मन, एसएसपी मनीष चौधरी समेत सभी डीएसपी और इंस्पेक्टर मौजूद थे।
विज्ञापन
स्कूलों से बुलाए थे बच्चे
सीएलटीए टेनिस स्टेडियम में चैंपियनशिप शुरू होने से पहले स्टेडियम को भरने के लिए स्कूली बच्चों को बुलाया गया था। शहर के सरकारी स्कूलों में वीरवार सुबह बच्चों को लाने के लिए सीटीयू की बसें भेजी गई थीं। शुभारंभ के बाद स्कूली बच्चों को वापस भेज दिया गया।
कॉलेज की तरफ जाने वाले रास्ते रोके
डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 में कारों और बाइकों पर आने वाले छात्रों को अपने वाहन इधर-उधर पार्क करने पडे़। ट्रैफिक पुलिस ने कॉलेज के दोनों तरफ बैरिकेड लगा दिए थे। सीएलएटीए में कार्यक्रम समाप्त होने के बाद बैरिकेड हटाए गए।
94 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
11 राज्यों की 19 टीमों के 94 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। चैंपियनशिप में आंध प्रदेश, असम, चंडीगढ़, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, पंजाब, उत्तरप्रदेश, सेंट्रल पैरा मिलिट्री फोर्स, एनएसजी, आरपीएफ, बीएसएफ, सीआरपीएफ, एसपीजी, एसएसबी, और नेशनल पुलिस एकेडमी हैदराबाद की टीम शामिल हैं।