{"_id":"c3530339c92b99f1ad8864d6eb47df0c","slug":"121-years-records-break-at-lords","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लॉर्ड्स में टूटा 121 साल यह पुराना रिकॉर्ड ","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
लॉर्ड्स में टूटा 121 साल यह पुराना रिकॉर्ड
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 22 Jul 2014 03:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया ने लॉर्ड्स टेस्ट मैच जीतकर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। लेकिन इस जीत में कई बेहतरीन रिकॉर्ड भी बने हैं तो कई टूटे भी हैं।
सीरीज के दोनों मैच में टीम इंडिया का दबदबा था। लेकिन नॉटिंघम में पहले टेस्ट में इंग्लैंड पुछल्ले बल्लेबाजों के दम पर मैच बचाने में सफल हो गया था।
28 साल बाद लॉर्ड्स में मिली जीत ने टीम इंडिया के हौंसले बुलंद कर दिए हैं और अब उसका लक्ष्य सीरीज में बढ़त को और मजबूत करने पर होगी। यह मैच टीम इंडिया के अलावा इशांत शर्मा और भुवनेश्वर कुमार के लिए बेहद यादगार साबित हुआ।

इंग्लैंड को अब पहली जीत का इंतजार
भारत को विदेशी धरती पर पिछले 15 मैचों में एक भी जीत नहीं मिली थी। इस दौरान मैच या तो ड्रॉ हुए या टीम मैच हार गई।
भारत ने लॉर्ड्स से पहले जून, 2011 में जमैका में वेस्ट इंडीज को हराया था। इसके बाद भारत ने 10 मैच हार और 5 मुकाबले ड्रॉ कराए।
वहीं इंग्लैंड के लिए भी यह परिणाम बेहद दुखद रहा क्योंकि पिछले लगातार 10 मैचों में इंग्लैंड एक भी मैच नहीं जीत सका है। उसे अंतिम जीत 2013 में एशेज सीरीज में मिली थी। इस दौरान इंग्लैंड ने 7 मैचों में शिकस्त झेली और 3 मैच बराबरी पर खत्म हुए।

पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम की बल्ले-बल्ले
लॉर्ड्स का मैदान टेस्ट मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए फायदेमंद साबित होता जा रहा है। पिछले 11 मैचों का रिकॉर्ड देखा जाए तो 10 मैच उस टीम ने जीते हैं जिसने पहले बल्लेबाजी की।
इस दौरान 2012 में वेस्ट इंडीज ही ऐसी टीम है जिसने पहले बल्लेबाजी के दौरान हार का सामना किया। विंडीज टीम को इंग्लैंड ने 5 विकेट से हराया था।
साथ ही लॉडर्स में इंग्लैंड की पिछले 12 मैचों में यह दूसरी हार है। इससे पहले उसने 2012 में दक्षिण अफ्रीका के हाथों मैच गंवाया था।

121 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
लॉर्ड्स में मैच जब शुरू हुआ था तो सब कुछ सामान्य था और शुरुआत में टीम इंडिया लड़खड़ाई हुई दिख रही थी। धीरे-धीरे टीम इंडिया ने मैच पर अपनी पकड़ बनानी शुरू कर दी और बाद में मैच भी जीत लिया।
ऐतिहासिक मैदान पर इस मैच को एक और कारण से भी याद किया जाएगा। मैच में 121 साल पुराना रिकॉर्ड भी टूटा है। हालांकि इस रिकॉर्ड के टूटने से दोनों टीमें बहुत ज्यादा खुश नहीं होंगी।
इस मैच में 54 रन बाई के रूप में दोनों टीमों ने दे डाले और इसके साथ ही 121 साल पुराना रिकॉर्ड भी टूट गया। इससे पहले 17 जुलाई, 1893 को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच में 50 रन बाई के रूप में टीमों ने खर्च किए थे। यह मैच ड्रॉ रहा था।
एक मैच में सबसे ज्यादा बाई के रूप में रन देने का रिकॉर्ड भारत और पाकिस्तान के नाम दर्ज है। 2007 में बंगलूरू में हुए मैच में दोनों टीमों ने 69 रन बाई के रूप में लुटाए।