फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   10th uttarakhand state chess championshin start.

10वीं उत्तराखंड स्टेट चेस चैंपियनशिप का आगाज

Wed, 15 Jul 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, किच्छा (ऊधमसिंहनगर)
ब्यूरो/अमर उजाला, किच्छा (ऊधमसिंहनगर) Updated Wed, 15 Jul 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
10th uttarakhand state chess championshin start.

10वीं उत्तराखंड स्टेट चेस चैंपियनशिप बुधवार को ऊधमसिंहनगर के किच्छा में स्व. राजीव गांधी कम्यूनिटी हाल में शुरू हो गई। तीन दिन तक चलने वाली इस चैंपियनशिप का उदघाटन दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य जीवन पॉल ने किया। प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न वर्गों में दो- दो मैच खेले गए।

विज्ञापन


चैंपियनशिप विभिन्न आयु वर्गों के अलावा ओपन वर्ग में खेली जा रही है। आयु वर्ग में अंडर-7, अंडर-9, अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17, अंडर- 19 और अंडर-25 में खेलने वाले प्रतिभागियों में प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन


राष्ट्रीय चेस चैंपियनशिप के लिए होगा चयन
कुल पांच रांउड के बाद अर्जित अंकों के आधार पर इनका चयन  किया जाएगा। इसी तरह ओपन वर्ग के प्रथम स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी भी राष्ट्रीय चेस चैंपियनशिप के लिये क्वालिफाई होंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तरांचल शतरंज संघ के महासचिव संजीव चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में नैनीताल, बागेश्वर, देहरादून और हरिद्वार के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों के खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं।


ओपन वर्ग में इंद्रजीत और अंकित बराबरी पर
ओपन वर्ग में इंद्रजीत कौशिक और अंकित नौटियाल दोनों बराबरी पर रहे, जबकि सूर्य प्रकाश पोखरियाल ने सोमदत्त, नरेंद्र सिंह ने अरनव सिंह, मुकेश जोशी ने अशोक कुमार, जितेंद्र कुमार ने बपलव विश्वास, दीपक पाल आर्या ने हिमांशु, रविंद्र शाह ने मनीषी सिंह, महेश जोशी ने रमेश, हरि किशन प्रजापति ने संजीव चौधरी, राजन सूद ने शेर सिंह और आशीष ने नितिन कुमार को पराजित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed