ये हैं 10 तेज श्ातक लगाने वाले बल्लेबाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरी एंडरसन ने 2014 के पहले दिन ही धमाका कर दिया। एंडरसन ने 36 गेंद में शतक लगाकर 16 से चला आ रहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। एंडरसन के लिए यह रिकार्ड इस मायने में भी खास है कि वह न्यूजीलैंड के पांचवें नंबर पर आने वाले बल्लेबाज हैं।
16 साल तक शाहिद अफरीदी के नाम रहा रिकॉर्ड
श्रीलंका के खिलाफ 37 गेंद में शतक जड़ने वाले शाहिद अफरीदी ने यह रिकॉर्ड महज 22 साल की उम्र में बनाया था। 11 छक्के और 6 चौके की मदद से अफरीदी ने यह रिकॉर्ड 4 अक्टूबर 1996 में बनाया था।
मार्क बाउचर ने ठोका था 44 गेंद में शतक
दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर ने 20 सितंबर 2006 को जिम्बाब्वे के खिलाफ 44 गेंद में वनडे इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक जड़ा था। इस शतक को पूरा करने में बाउचर ने पांच चौके और आठ छक्के लगाए थे।
लारा की धाकड़ पारी
ब्रायन लारा ने 45 गेंद में चार छक्के और 17 चौके की मदद से अपना शतक पूरा किया था। बांग्लादेश के खिलाफ 9 अक्टूबर 1999 को बनाया गया यह शतक उस समय का दूसरा सबसे तेज शतक था। हालांकि इसके बाद बाउचर इससे आगे निकल गए थे।
अफरीदी का भारत के खिलाफ धमाका
एंडरसन के साथ जेसी राइडर का भी शतक
ओब्रायन ने शतक और जीत दिलाई थी
आयरलैंड के ओब्रायन ने इंग्लैंड के खिलाफ 6 छक्के और 13 चौके की मदद से 50 गेंद में शतक लगाया था। ओब्रायन के शतक की बदौलत ही आयरलैँड ने इंग्लैंड को तीन विकेट से हरा दिया था और पारी की 5 गेंद फेंकी जानी बाकी थी।
कोहली का तेज शतक लेकिन मैन ऑफ द मैच नहीं
भारत के विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के 360 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 52 गेंद में 7 छक्के और 8 चौके की मदद से अपना सैंकड़ा पूरा किया था। इसी साल 16 अक्टूबर को खेले गए इस मैच के मैन ऑफ द मैच रोहित शर्मा रहे थे। रोहित ने 132 गेंद में 141 रन की पारी खेली थी और टीम को जीत दिलवाई थी।
शाहिद अफरीदी का एक और धमाका
शाहिद अफरीदी ने एक बार फिर 53 गेंद में शतक लगाकर यह बता दिया कि वह तेज खेल के माहिर खिलाड़ी हैं। बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए इस मैच में अफरीदी ने 53 गेंद में 2 छक्के और 15 चौके की मदद से अपना शतक बनाया था। इस शतक की बदौलत पाकिस्तान ने मैच 139 रन से जीत लिया था।
जयसूर्या ने लगाया 55 गेंद में शतक