फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Spirituality Archives ›   shankh for different purpose

चमत्कारी शंख, जो दिलाता है प्यार भी और पैसा भी

Thu, 23 Jan 2014 12:30 PM IST
Updated Thu, 23 Jan 2014 12:30 PM IST
विज्ञापन
shankh for different purpose

शंख के बारे में अगर आप यह सोचते हैं कि यह सिर्फ भगवान की पूजा के काम आता है तो इस धारणा को मन से निकाल दीजिए।

विज्ञापन


शंख में ऐसी चमत्मकारी शक्तियां मौजूद होती हैं जो आपकी हर चाहत को पूरी कर सकता है। लेकिन शर्त यह है कि आप चाहते क्या हैं और क्या आपने सही शंख का चुनाव किया है।

यानी आपकी जैसी चाहत हो उस अनुसार सही शंख चुनें। शास्त्रों में बताया गया है कि हर शंख की अपनी खूबी होती है। इसके अनुसार इनके नाम भी अलग-अलग हैं। आइए कुछ ऐसे ही चमत्कारी शंख की बात करते हैं।

विज्ञापन

देवी लक्ष्मी का प्रिय शंख

shankh for different purpose

मान्यता है कि देवी लक्ष्मी के हाथों मे शोभा पाने वाला शंख दक्षिणावर्ती है इसलिए इसे देवी लक्ष्मी का शंख भी कहा जाता है। इस शंख का मुंह दाहिने ओर होता है। आम तौर जो शंख मिलते हैं उनका मुंह बाईं ओर होता है।

इस शंख को कष्टनिवारक शंख कहा गया है। घर में सुख शांति और समृद्धि के लिए इस शंख को देवी लक्ष्मी की तस्वीर या मूर्ति के सामने लाल वस्त्र पर रखकर इसकी पूजा करनी चाहिए। इससे घर में लक्ष्मी का वास होता है, दिनानुदिन उन्नति होती है।

प्यार बढ़ाने वाला चमत्कारी शंख

shankh for different purpose

प्यार में आ रही हो परेशानी या जीवनसाथी से अनबन रहती है तो आपके लिए हीरा शंख फायदेमंद हो सकता है।

माना जाता है इस शंख से शुक्र ग्रह से संबंधित दोष दूर होता है और प्रेम में आने वाली सभी प्रकार की बाधाएं दूर होती है।

अभिमंत्रित करके इस शंख को शयन कक्ष में रखने से शुक्र ग्रह अनुकूल रहता है। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ता है और भौतिक सुख-समृद्घि में इजाफा होता है।

विज्ञापन

गरीबी दूर करने वाला विष्णु शंख

shankh for different purpose
इस शंख की आकृति अर्धचन्द्राकार होने के कारण इसे चंद्र शंख भी कहते हैं। जिसके पास यह शंख होता है वह कभी गरीब नहीं होता है। ऐसे व्यक्ति की सुख समृद्धि बढ़ती जाती है।

हृदय के लिए गुणकारी शंख

shankh for different purpose
जिस व्यक्ति को हृदय रोग या सांस संबंधी परेशानी की संभावना हो उन्हें अपने घर में मोती शंख रखना चाहिए। माना जाता है कि इस शंख में गंगाजल भरकर पीने से हृदय स्वस्थ रहता है। सांस संबंधी परेशानियों से बचाव होता है।

छात्रों और व्यापारियों के लिए फायदेमंद शंख

shankh for different purpose

प्रकृति में एक ऐसा शंख मिलता है जिसकी आकृति गणेश जी के समान होती है। इसे गणेश शंख कहा जाता है।

माना जाता है कि यह शंख विद्या प्राप्ति में सहायक होता है। यह सौभाग्य एवं पारिवारि उन्नति के लिए भी उत्तम माना गया है।

व्यापारियों को अपने व्यापार स्थल में अथवा पूजा स्थल में इस शंख को विधिवत स्थापित करना चाहिए। इससे आर्थिक लाभ बढ़ता है। कारोबार में उन्नति होती है।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed