फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Spirituality Archives ›   holika dahan muhurta

जानिए, इस साल होलिका दहन का शुभ समय क्या है ?

Tue, 11 Mar 2014 02:01 PM IST
Updated Tue, 11 Mar 2014 02:01 PM IST
विज्ञापन
holika dahan muhurta

इस साल होली 17 मार्च सोमवार को है। परंपरा के अनुसार होली के एक दिन पहले यानी फाल्गुन पूर्णिमा के दिन प्रदोष काल में भद्रारहित समय में होलिका दहन किया जाता है।

विज्ञापन

दिल्ली में होलिका दहन का शुभ समय

holika dahan muhurta

इस नियम के अनुसार इस वर्ष भद्र सुबह के 10 बजकर 2 मिनट पर समाप्त हो रहा है। इसके बाद से समय होलिका दहन के लिए अनुकूल है।

लेकिन शुभ समय की बात करें तो दिल्ली में होलिका दहन का शुभ समय 16 मार्च को शाम 6 बजकर 26 मिनट से 7 बजकर 38 मिनट तक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आपके शहर में होलिका दहन का शुभ समय

holika dahan muhurta

मुंबई में 4 बजकर 45 मिनट से 7 बजकर 57 मिनट तक, कोलकाता में 5 बजकर 42 मिनट से 6 बजकर 54 मिनट तक समय शुभ रहेगा। बेंगलुरु में 5 बजकर 27 मिनट से 7बजकर 39 मिनट का समय होलिका दहन के लिए शुभ रहेगा।

पटना में 5 बजकर 54 मिनट से 7बजकर 6 मिनट से 7 बजकर 6 मिनट तक बढ़िया समय है। जबकि चंडीगढ़ में 6बजकर 28 मिनट से 7 बजकर 40 मिनट के बीच होलिका दहन करना लाभप्रद है।

विज्ञापन

इस तरह होलिका जलाने से लाभ मिलता है

holika dahan muhurta

होलिका पूजा करते समय, पूजा करने वाले व्यक्ति को होलिका के पास जाकर पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठना चाहिए।

होलिका दहन के समय फल-फूल, जल, मौली, गुलाल तथा गुड़ आदि से होलिका का पूजन करना चाहिए। गोबर से बनाई गई ढाल और खिलौनों की चार मालाएं भी होलिका पूजन में इस्तेमाल किए जाते हैं।

इसमें से एक माला पितरों के नाम की, दूसरी हनुमान जी के नाम की, तीसरी शीतला माता के नाम की तथा चौथी अपने घर-परिवार के नाम की होती है।

कच्चे सूत को होलिका के चारों और 3-7 परिक्रमा करते हुए लपेटा जाता है। फिर शुद्ध जल और अन्य पूजन की सभी वस्तुओं को एक-एक करके होलिका को समर्पित किया जाता है।

होलिका दहन होने के बाद होलिका में जिन वस्तुओं की आहुति दी जाती है, उसमें कच्चे आम, नारियल, भुट्टे या सप्त धान्य, नई फसल का कुछ भाग है।
इसी तरह अनिष्ट ग्रहों की शांति के लिए नवग्रहों की लकड़ी मंत्रोच्चारण कर होलिका में अर्पण करने का विधान है।

होलिका दहन के दौरान गेहूं की बाली को इसमें सेंकना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि होलिका दहन के समय बाली सेंककर घर में फैलाने से धन-धान्य में वृद्धि होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed