फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Spirituality Archives ›   garvadhan sanskar importance

आखिर क्या है गर्भ धारण करने का संस्कार, कैसे होता है यह?

Sat, 08 Feb 2014 04:38 PM IST
Updated Sat, 08 Feb 2014 04:38 PM IST
विज्ञापन
garvadhan sanskar importance

हिन्दू धर्म में जन्म से लेकर मृत्यु तक कुल 16 संस्कार बनाए गए हैं। इनमें एक संस्कार का नाम है गर्भाधान संस्कार यानी गर्भ धारण करने का संस्कार।

विज्ञापन


प्राचीन काल में इस संस्कार का बड़ा महत्व था। पति-पत्नी किसी ज्ञानी ज्योतिषी से दिन और मुहूर्त पूछकर संतान प्राप्ति की इच्छा से भगवान का ध्यान करके संसर्ग करते थे।

विज्ञापन

गर्भाधान का नियम क्यों

garvadhan sanskar importance
इस संस्कार का उद्देश्य यह था कि व्यक्ति काम वासना में लिप्त नहीं हो। व्यक्ति संसर्ग तभी करे जब संतान प्राप्ति की इच्छा हो। संसार के सभी जीव तभी आपस में मिलते हैं जब संतान की कामना होती है, मानव भी इस नियम का पालन करे।

इसलिए भी जरुरी है गर्भाधान संस्कार

garvadhan sanskar importance
इस संस्कार का दूसरा उद्देश्य यह भी था कि संतान सुयोग्य और गुणवान पैदा हो। ज्योतिषशास्त्र में कहा गया है कि शुभ मुहूर्त में गर्भ धारण करने से गुणवान और योग्य संतान की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

कुसमय में संसर्ग से उत्पन्न व्यक्ति

garvadhan sanskar importance

इसके विपरीत कुसमय में संसर्ग और काम वासना से प्रेरित होकर गर्भ धारण होने से संतान की बुद्घि मलिन होती है। यह अपने माता-पिता और कुल परंपरा को नुकसान पहुंचाते हैं। इनके व्यवहार से परिवार की बदनामी होती है।

शास्त्रों में कई ऐसी कथाएं हैं जिनमें बताया गया है कि कुसमय में संसर्ग करने से उत्पन्न संतान से कुल को अपमानित किया। रावण के जन्म से जुड़ी कथा भी इसी तरह की है। कथा है कि रावण की माता ने कैकसी ने कुसमय में गर्भधारण करने की इच्छा प्रकट की।

रावण के पिता विश्वश्रवा के मना करने पर भी जब रावण की माता नहीं मानी तो विश्वश्रवा को कैकसी की इच्छा पूरी करनी पड़ी। गर्भधारण के समय ही विश्वश्रवा ने कैकसी से कह दिया था कि तुम्हारा पुत्र कुल को कलंक लगाने वाला होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed