चरणामृत है सच में अमृत, जानेंगे तो हर दिन पीना चाहेंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरणामृत सच में अमृत है
यानी भगवान विष्णु के चरणों का अमृतरुपी जल सभी तरह के पापों का नाश करने वाला है। यह औषधि के समान है। जो चरणामृत का सेवन करता है उसका पुनर्जन्म नहीं होता है।
आयुर्वेद में चरणामृत के फायदे
आयुर्वेद की दृष्टि से चरणामृत स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अच्छा माना गया है। आयुर्वेद के अनुसार तांबे में अनेक रोगों को नष्ट करने की क्षमता होती है। यह पौरुष शक्ति को बढ़ाने में भी गुणकारी माना जाता है।
चरणामृत के और भी हैं फायदे
तांबे के बरतन में चरणामृत रुप जल रखने से उसमें तांबे के औषधीय गुण आ जाते हैं। चरणामृत में तुलसी पत्ता, तिल और दूसरे औषधीय तत्व मिले होते हैं।
स्वास्थ्य लाभ के साथ ही साथ चरणामृत बुद्घि, स्मरण शक्ति को बढ़ाने भी कारगर होता है।
चरणामृत लेते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ऐसी गलतियां
चरणामृत ग्रहण करने के बाद बहुत से लोग सिर पर हाथ फेरते हैं। संभव है कि आप भी ऐसा करते हों। लेकिन शास्त्रीय मत है कि ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे नकारात्मक प्रभाव बढ़ता है।
चरणामृत हमेशा दाएं हाथ से लेना चाहिए और श्रद्घा भक्ति पूर्वक मन को शांत रखकर ग्रहण करना चाहिए। इससे चरणामृत अधिक लाभप्रद होता है।