फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   young girl abduction crime

युवतियों का 3 दिन बाद भी सुराग नहीं

Tue, 02 Sep 2014 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक Updated Tue, 02 Sep 2014 02:40 AM IST
विज्ञापन
गरनावठी गांव से तीन दिन पहले अनुसूचित जाति की दो युवतियों का अपहरण हो गया। तीन दिन बाद भी सुरान नहीं लगने और पुलिस की सुस्त कार्रवाई के विरोध में परिजन सोमवार को एसपी कार्यालय में शिकायत करने पहुंचे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि एक लड़की बीए फाइनल की छात्रा है तो दूसरी शहर में ही एक दुकान पर नौकरी करती है। दोनों ही रोजाना गांव से आना-जाना करती थीं। थाना कलानौर प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


दोनों लड़कियां बालिग हैं। शिकायत में दिए गए मोबाइल नंबरों के आधार पर लोकेशन ट्रेस की जा रही है। टीमों को रवाना कर दिया गया है।
एसपी कार्यालय में सौंपी शिकायत में बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग युवा संगठन व जागृति मंच रोहतक के प्रधान सत्यवीर सिंह बड़गुज्जर, पवन, जोगेंद्र, सोनू, संतोष, दिनेश, मनोज और गुरविंदर ने बताया कि 28 अगस्त को गांव की अनुसूचित जाति की दो लड़कियाें का अपहरण कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में 28 अगस्त को ही काहनौर चौकी इंचार्ज को शिकायत दी गई, लेकिन शिकायत दर्ज नहीं की गई। तीन दिन तक इधर से उधर घुमाया गया। आरोप लगाया कि शिकायत में आरोपियों के मोबाइल नंबर भी चल रहे हैं। पुलिस आसानी से आरोपियों तक पहुंच सकती है, लेकिन जानबूझ कर कार्रवाई नहीं कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed