फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Women demonstrating against the administration

महिलाओं ने प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन

Mon, 28 Apr 2014 12:46 AM IST
Sonipat
Sonipat Updated Mon, 28 Apr 2014 12:46 AM IST
विज्ञापन

 आदर्श नगर स्थित मान धर्मशाला के नजदीक गंदा पानी जमा होने और मेनहोल खुले होने के कारण रविवार को वहां रहने वाली महिलाएं भड़क उठीं। उन्होंने समस्या समाधान की मांग करते हुए जमकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं ने कहा कि मेनहोल खुले होने के कारण आए दिन बच्चे और राहगीर गिरकर चुटहिल हुआ करते हैं।

विज्ञापन


 बार-बार स्थानीय प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की गई लेकिन अधिकारियों की कुंभकरणी नींद नहीं खुल रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द जल निकासी और मेनहोल को बंद नहीं किया गया तो हम आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

आदर्श नगर निवासी शीला, अनीता, फुलपति, राम कुमार, मोहन, राजेंद्र व पवन ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कहा कि पिछले करीब एक साल से आदर्श नगर मान धर्मशाला के समीप सीवर ओवरफ्लो होने के कारण गंदा पानी जमा रहता है। इस बाबत अधिकारियों को बार-बार लिखित शिकायत देने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। अनीता ने बताया कि शुक्रवार सांय 12 वर्षीय अनीता पुत्री रोहतास दूध लेने के लिए डेयरी पर जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंदा पानी जमा होने के कारण वह बच-बचकर जा रही थी। वह खुले पड़े सीवर के मेनहोल में जा गिर। दो व्यक्तियों ने लड़की को मेनहोल में गिरते हुए देखा और भाग कर लड़की को मेनहोल से बहार निकाला। उन्होंने कहा कि जलभराव होने के कारण कई बार लोग गिरकर चुटहिल हो चुके हैं। लेकिन प्रशासन की आंख नहीं खुल रही है। महिलाओं ने कहा, अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन को मजबूर होंगी।


क्या कहते एसडीओ
जन स्वाथ्य विभाग के एसडीओ एचके भूटानी का कहना है कि मान धर्मशाला वाली गली में सीवर की लाइन को दोबारा से बिछवाया जा रहा है। लाइन बिछने के बाद समस्या खत्म हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed