{"_id":"970b067bad8e9af8181f23def7c50b1c","slug":"twitter-reaction-on-pm-chor","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद के बाद टि्वटर पर गूंजा 'पीएम चोर है'","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
संसद के बाद टि्वटर पर गूंजा 'पीएम चोर है'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 02 Sep 2013 02:23 PM IST
विज्ञापन
आर्थिक मुद्दे पर संसद में हुई प्रधानमंत्री मनमोहन और विपक्ष के नेता अरूण जेटली के बीच गर्मा-गरम बहस संसद के साथ माइक्रो ब्लॉगिंग साइट टि्वटर पर भी गूंजी।
विज्ञापन
सासंदों के हो-हल्ले से दुखी मनमोहन सिंह के बयान कि 'किस देश में सांसद प्रधानमंत्री को चोर कहते हैं' के बाद टि्वटर पर भी जमकर चुटकी ली गई। इस मुद्दे पर टि्वटर के यूजर्स ने जमकर पीएम के बयान की खिंचाई की।
विज्ञापन
इसी खिंचाई के कारण ये टि्वटर ट्रेंड सबसे चर्चित ट्रेंड में से एक बना रहा।
इससे संबंधित कुछ ट्वीट-
टि्वटर पर शिल्पी तिवारी (@shilpitiwari) ने लिखा कि क्या कोल ब्लॉक आवंटन पर कार्रवाई करने से किसी ने हाथ पकड़े थे।
वहीं इस पर महेश मूर्ति (@maheshmurthy) ने पीएमओ के आफिशियल अकाउंट को टैग करके लिखा कि आपके पीएम को इसलिए चोर कहा जाता है क्योंकि आपकी सरकार से ज्यादा किसी ने भ्रष्टाचार नहीं किया है।
विज्ञापन
अपने इस बयान के बाद संसद से प्रधानमंत्री के अचानक जाने पर मनोज जोशी (@manoJJoshiraj) लिखते हैं कि सावन का महिना संसद करे शोर, पीएम भागे ऐसे, जैसे भागे कोई चोर |
अर्पित गुप्ता (@arpitsizzle) ट्वीट करते हैं कि देश की सबसे गैर-अनुशासित क्लास लोकसभा है और सबसे गैर अनुशासित छात्र मनमोहन सिंह हैं।
वहीं मनमोहन सिंह के बारे में विवेक राज (@vivekraj20) कहते हैं कि "वो चोरी भी करें तो चर्चा तक नहीं होती, हम चोर कह दें तो हंगामा खड़ा हो जाता है"।