{"_id":"da93f28a1c34d704cbe95dc4c0b0366f","slug":"truck-road-accident-35-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक को सामने देख संतुलन बिगड़ा, टक्कर के बाद बस पलटी, 35 घायल","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
ट्रक को सामने देख संतुलन बिगड़ा, टक्कर के बाद बस पलटी, 35 घायल
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
Updated Sun, 28 Sep 2014 02:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय झज्जर चौक पुल के नीचे ट्रक को सामने देख रोडवेज बस चालक का संतुलन बिगड़ गया।
संतुलन बिगड़ने से बस का पिछला हिस्सा ट्रक से टकरा गया और बस डिवाइडर से टकरा सड़क पर पलट गई। हादसे में बस में सवार 35 लोगों को चोट आई हैं।
एक महिला सहित छह गंभीर रूप से घायल लोगाें को सांपला सीएचसी में दाखिल करवाया गया। चिकित्सकों ने दो को पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने बस को सड़क से उठवाया। मामले में जांच की जा रही है।
हरियाणा रोडवेज की हिसार डिपो की बस शनिवार को हिसार से दिल्ली जा रही थी। बस जब स्थानीय झज्जर चौक पुल के नीचे पहुंची तो अचानक झज्जर की ओर से एक ट्रक आ गया। ट्रक को सामने देख बस चालक का संतुलन बिगड़ गया। हड़बड़ाहट में बस का पिछला हिस्सा ट्रक से टकरा गया और बचाने के चक्कर में बस डिवाइडर पर चढ़कर सड़क के बीच ही पलट गई।
मची अफरातफरी
बस पलटते ही अफरातफरी का माहौल बन गया। लोगों ने किसी तरह बस में घायल हुए यात्रियों को बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस में 40 से अधिक सवारियां थी। बस पलटते ही यात्रियों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। तीन दर्जन से ज्यादा यात्रियों को चोट आई है। अस्पताल में भर्ती घायलों की पहचान रोहतक के हिसार रोड निवासी स्मृति, बल्लभगढ़ निवासी खजान, सुलतानपुरी दिल्ली निवासी नितिन, दिल्ली के इंद्रलोक निवासी आशुतोष, हिसार निवासी विशाल व अस्थल बोहर निवासी राजकुमार के रूप में हुई।
विज्ञापन
बस चालक की तेज गति बनी हादसे का कारण
बस में सवार यात्रियों का कहना था कि बस चालक बस को तेज गति से दौड़ाता हुआ ला रहा था। बस चालक की लापरवाही के कारण ही बड़ा हादसा हो गया। गनीमत यह रही कि किसी जान का नुकसान नहीं हुआ। यात्रियों ने बताया कि बस चालक ने सांपला स्टैंड पर भी बस को नहीं रोका था। वह बस तेज गति से दौड़ाता ला रहा था। कई बार यात्रियों ने उसे धीमा करने के लिए भी कहा था।