फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   three candidate for cm city

सीएम के सामने चुनावी मैदान में गांव के ही तीन प्रत्याशी

Tue, 07 Oct 2014 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक Updated Tue, 07 Oct 2014 02:42 AM IST
विज्ञापन
एक शहर से कई प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरते हैं लेकिन एक गांव से एक-दो से ज्यादा प्रत्याशी विधानसभा चुनाव मैदान में उतरे, यह कम ही सुनने को मिलता है।
विज्ञापन


हैरानी की बात तो यह है कि सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ में ही उनके खिलाफ उन्हीं के गांव के तीन प्रत्याशी टक्कर देने के लिए चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। इनमें करण सिंह, विक्रम और सतपाल शामिल है।
विज्ञापन


ये सभी निर्दलीय है और चुनाव प्रचार भी कर रहे हैं। यही नहीं इस विधानसभा सीट से 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं। लेकिन रोहतक शहर के रहने वाले तीन प्रत्याशियों को छोड़ दिया जाए तो बाकी प्रत्याशी अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


61 में 28 प्रत्याशी रहते हैं शहर में
रोहतक जिले में चार विधानसभा सीट पर 61 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। कुछ जीत के लिए पूरा जोर लगाए हुए हैं तो कुछ नामांकन के बाद मैदान में अपनी उपस्थिति तक दर्ज नहीं करा रहे हैं।  रोहतक विधानसभा क्षेत्र के अलावा तीन सीटें और भी है लेकिन इन सीटों के 28 प्रत्याशी शहर में रहना ही पसंद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed