फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   they are coming to knock

दस्तक देने वे फिर आ रहे हैं

Thu, 04 Oct 2012 09:52 PM IST
नई दिल्ली
नई दिल्ली Updated Thu, 04 Oct 2012 09:52 PM IST
विज्ञापन
they are coming to knock
कैसा संयोग है, आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए सरकार जिस दिन अपनी फालतू जमीन बेचने का फैसला ले रही थी, उसके अगले दिन करीब पचास हजार भूमिहीन जमीन के लिए दिल्ली की ओर कूच कर रहे थे! मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश होते हुए ये लोग इस महीने के अंत में जब दिल्ली पहुंचेंगे, तब इनकी संख्या एक लाख या उससे भी अधिक हो जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन


सरकारी योजनाओं के कारण विस्थापित, व्यवस्था के हाथों लुटे-पिटे या पीढ़ी दर पीढ़ी जमीन से वंचित ये वे लोग हैं, जो रोजी-रोटी के अलावा सिर पर छत के लिए थोड़ी-सी जमीन के आकांक्षी हैं। पिछले करीब साढ़े छह दशक में इन्हें जमीन मुहैया कराने का लक्ष्य तो पूरा नहीं हो सका, हां, इनकी जमीन हड़पने और इन्हें किसान से मजदूर बना डालने की तरकीबें जरूर कामयाब हुईं।
विज्ञापन


हाल के दशकों में हमारी आर्थिक मजबूती की जो जगमगाती तसवीर देश-दुनिया में दिखाई गई है, उसमें ये भूमिहीन कहीं नहीं हैं। हमारे नीति-नियंताओं ने कदाचित मान लिया है कि किसानों की जमीन उद्योग घरानों के लिए छीनकर ही आर्थिक विकास संभव है। इसलिए विकास की कीमत चुकाते ये लोग अपना हक मांगने जब राजधानी की ओर कूच करते हैं, तो संवेदना जताने के बजाय सत्ता-व्यवस्था की सारी कोशिश इन विक्षुब्धों को वापस भेजने की होती है। करीब साढ़े तीन साल पहले भी ये लोग अपना हक मांगने राजधानी आए थे। तब इनकी समस्याओं के हल के लिए आनन-फानन में सरकार ने नेशनल काउंसिल फॉर लैंड रिफॉर्म्स का गठन किया था, जिसके मुखिया प्रधानमंत्री बनाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब जब ये भूमिहीन दोबारा दिल्ली के दरवाजे पर दस्तक देने पहुंच रहे हैं, तब पता चलता है कि इस दौरान इस परिषद् की एक बैठक तक नहीं हुई, समाधान की तो बात ही छोड़ दें! इससे यह भी साफ होता है कि उदार अर्थनीति को रामबाण समझने वाली सरकार के एजेंडे में भूमिहीनों की बेहतरी की कोई रूपरेखा है ही नहीं। ऐसा भी नहीं है कि भूमिहीनों के प्रति यह रवैया केवल कांग्रेस  ही है। यूपीए की आर्थिक नीतियों का विरोध करने वाली उन पार्टियों में भी इन भूमिहीनों के प्रति संवेदना का भाव नहीं दिख रहा, जो इस चुनावी बेला में आम जनों की बेहतरी की बात करते हुए गला फाड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed