{"_id":"7216421852a5aa7ffeac3165c4fad51f","slug":"the-young-man-went-to-the-house-on-a-sharp-weapon-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर युवक पर तेजधार हथियार से हमला","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
घर में घुसकर युवक पर तेजधार हथियार से हमला
ब्यूरो, महेंद्रगढ़
Updated Fri, 14 Mar 2014 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के गांव नांवा में युवक को तेजधार हथियार से चोट मारकर गंभीर रूप से घायल करने का मामला प्रकाश में आया है। घायल को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल महेंद्रगढ़ में भर्ती करवाया गया जहां से उसको प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक के पीजीआई में रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नांवा निवासी मनफूल पुत्र बनवारी बुधवार देर सायं खेत से कार्य करके लौट रहा था कि रास्ते में बनेश पुत्र दुलीचंद अपने दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। उसने मनफूल के साथ बदसलूकी करनी शुरू कर दी। वह किसी प्रकार से पीछा छुड़वाकर वहां से अपने घर पर पहुंच गया।
विज्ञापन
घर पर जाने के पश्चात शराब के नशे में घर में घूस कर गाली-गलौच शुरू कर दी। व उसके साथ मार-पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने के लिए मनफूल का भतीजा मनोज पुत्र भागल सिंह आ गया। तो बनेश पुत्र दुलीचंद ने उसको किसी तेजधार हथियार से सिर पर वार कर दिया। तो मनोज वहीं पर बेहोश हालात में वहीं गिर पड़ा। इसके बाद आस-पड़ोस के लोगों ने मनोज व उसके चाचा मनफूल को सामान्य अस्पताल महेंद्रगढ़ में उपचार के लिए भर्ती करवाया। जहां से उपचार के बाद मनफूल को छुट्टी दे दी।
विज्ञापन
लेकिन मनोज की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई में रेफर कर दिया है। समाचार लिखे पुलिस ने प्राथमिकता के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है, मामला दर्ज नहीं हो पाया था।