फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   the way ahead of afganistan

अफगानिस्तान में आगे का रास्ता

Thu, 20 Jun 2013 10:18 PM IST
नई दिल्ली
नई दिल्ली Updated Thu, 20 Jun 2013 10:18 PM IST
विज्ञापन
the way ahead of afganistan

अफगानिस्तान से अपनी वापसी की तैयारी कर रहे अमेरिका का तालिबान से सीधी बातचीत का फैसला अप्रत्याशित नहीं है, लेकिन इससे बहुत जल्दी कुछ निकल आएगा, ऐसा लगता नहीं है। इस कदम से उसकी मजबूरी ही झलक रही है, क्योंकि इस फैसले के जरिये उसने एक तरह से तालिबान को राजनीतिक मान्यता दे दी है!

विज्ञापन


यह अचानक नहीं हुआ है, दरअसल अमेरिका विगत कई वर्षों से पिछले दरवाजे से तालिबान के साथ समझौते की बात तो करता ही रहा है। दोहा में मंगलवार को ही तालिबान ने न केवल अपना कार्यालय खोला है, बल्कि उसने यह जतलाने की कोशिश भी की है कि वही अफगानिस्तान का आधिकारिक प्रतिनिधि है।
विज्ञापन


अफगान राष्ट्रपति हामिद करजई की नाराजगी के कारण अमेरिकी दबाव में भले ही तालिबान ने अपने कार्यालय से अफगान झंडा और बैनर हटा लिया है, लेकिन इससे स्थिति बहुत बदलने वाली नहीं है। तालिबान से बातचीत में कुछ बुराई नहीं है, लेकिन यह एक चुनी हुई सरकार को नजरंदाज कर नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


9/11 के हमले के बाद अमेरिका और नाटो सेनाओं के ताबड़तोड़ हमले ने अफगानिस्तान को इस कदर जर्जर कर दिया कि वह आज तक उबर नहीं पाया है। अफगानिस्तान के पुनर्निमाण के लिए जरूरी है कि वहां शांति प्रक्रिया में तेजी लाई जाए, मगर यह ध्यान रखा जाए कि नाटो और अमेरिकी फौजों की वापसी के बाद यह देश फिर उन्हीं हाथों में न चला जाए, जिन्होंने उसकी ऐसी हालत कर दी।

अमेरिका की वापसी के बाद पाकिस्तान तालिबान के साथ मिलकर अफगानिस्तान को परोक्ष रूप से नियंत्रित करने की कोशिश कर सकता है। इसलिए अफगानिस्तान के भविष्य से संबंधित हर फैसले में पाकिस्तान की भूमिका पर भी नजर रखने की जरूरत है। अफगानिस्तान से भारत के हित भी जुड़े हुए हैं, इसलिए वहां की शांति प्रक्रिया में उसकी बड़ी भूमिका हो सकती है।


इस क्षेत्र के साथ ही, यह अफगान लोगों के हित में है कि वहां लोकतांत्रिक व्यवस्था कायम रहे। इस देश के लोगों ने तालिबान के शासन का मध्ययुगीन तौर-तरीका देखा है, जिसने नागरिक आजादी छीन ली थी। इसलिए वे भी नहीं चाहते कि वहां किसी भी रूप में कट्टरपंथियों की वापसी हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed