फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   The two sides dispute the death of the elderly

दो पक्षों के झगड़े में बुजुर्ग की मौत

Fri, 14 Mar 2014 12:11 AM IST
नारनौल।
नारनौल। Updated Fri, 14 Mar 2014 12:11 AM IST
विज्ञापन

गांव कुलताजपुर में धांसे (सरसों के डंठल) रखने को लेकर दो पक्षों में हुए झगड़े में चोट लगने से एक 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के ब्यान पर मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव कुलताजपुर निवासी घीसाराम का बुधवार को धांसे रखने को लेकर उसके भाई के लड़कों से झगड़ा हो गया था। इस झगड़े में घीसाराम की छाती में ईंट लगने से घायल हो गया था। झगड़े का शोर सुन कर मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों पक्षों में बीच-बचाव करवा उन्हें घर भेज दिया। कुछ देर बाद घीसाराम को छाती में तेज दर्द की शिकायत होने पर परिजनों ने उसे घर पर ही दवाई दिला दी।
विज्ञापन


कुछ देर आराम मिलने के बाद घीसाराम ने दोबारा तेज दर्द की शिकायत की। परिजन उसे अस्पताल लाने की तैयारी में ही थे कि घीसाराम ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के परिजनों का आरोप है कि झगड़े में लगी चोट के कारण ही घीसाराम की मौत हुई है। इसके लिए बाबूलाल, लीलीराम, मनोज देवी व गिन्दोड़ी देवी दोषी हैं। जबकि दूसरे पक्ष के बाबूलाल का कहना है कि झगड़े में घीसाराम को मामूली चोट लगी थी। मामूली चोट से घीसाराम की मौत नहीं हो सकती।


घीसाराम की मौत किसी अन्य कारण से हुई है। ऐसे में उन पर हत्या का आरोप लगाया निराधार है। पुलिस ने दोनों पक्षोंके विरोधाभास बयानों को देखते हुए मौतके सही कारणों को जानने के लिए विसरा फोरेंसिकलेब भेजा है। पुलिसके अनुसार पोस्टमार्टम आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। इसके बाद ही इस मामले में आगामी कार्रर्वाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed