फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   The seven thousand candidates post recruitment exam

सात हजार अभ्यर्थियों ने दी डाक भर्ती परीक्षा

Mon, 28 Apr 2014 01:04 AM IST
Jhajjar
Jhajjar Updated Mon, 28 Apr 2014 01:04 AM IST
विज्ञापन

भारतीय डाक विभाग की ओर से रविवार को आयोजित पोस्टल सहायक और सार्टिंग सहायक के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा के लिए शहर विभिन्न स्कूलों में काफी गहमागहमी रही। इस परीक्षा में बहादुरगढ़ के 12 परीक्षा केंद्रों पर सात हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। हालांकि कुछ परीक्षा केंद्रों पर बाहरी तत्वों का हस्तक्षेप होने की सूचना भी मिली।

विज्ञापन

भारतीय डाक विभाग द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षा में बहादुरगढ़ क्षेत्र के तमाम केंद्रों पर 7 हजार 116 परीक्षार्थी बैठे। दोनों पदों के लिए हुई परीक्षाओं में 95 प्रतिशत से अधिक महिला परीक्षार्थी रहीं। हालांकि परीक्षकों ने बाहरी हस्तक्षेप को रोकने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए थे लेकिन इसके बावजूद कहीं-कहीं अनियमितता नजर आई। बहादुरगढ़ शहर के अलावा ग्रामीण अंचल में भी कई परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन

 नकल रहित परीक्षा आयोजित कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। झज्जर से निरीक्षक स्तर का अधिकारी पुलिस की कार्यशैली की मानीटरिंग कर रहा था। बहादुरगढ़ उपमंडल के गुभाना माजरी गांव स्थित डीआरए पब्ल्कि स्कूल में 500, एमडी कालेज ऑफ एजुकेशन में 500, डीएस आर्य कालेज ऑफ एजुकेशन में 504, डीएवी सेंटेनरी स्कूल बहादुरगढ़ में 400, गोल्डन वैली सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 504, बीएसएम स्कूल बहादुरगढ़ में 408, गंगा टेक्निकल कैंपस सोलधा में 750, दिल्ली टेक्निकल कैंपस सोलधा में 500, रामा भारती स्कूल में 1 हजार, मार्डन स्कूल में 600, सेंट थामस में 600 और गांव लडरावन स्थित सत कबीर इंजीनियरिंग कालेज के परीक्षा केंद्र में 850 परीक्षार्थियों ने पोस्टल सहायक व सार्टिंग सहायक पदों के लिए परीक्षाएं दी। बहादुरगढ़ में कई जिलों के परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन से चली नकल
दोपहर बाद हुई इस परीक्षा के सफल संचालन को लेकर पुलिस की ओर से सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए थे। मगर कुछ परीक्षा केंद्रों के बाहर नकल कराने की बात भी सामने आई। संत कबीर इंजीनियरिंग कालेज स्थित परीक्षा केंद्र के आसपास नकल कराने वालों का जमावड़ा लगा रहा। बताया गया है कि यहां परीक्षा शुरू होने के पहले ही मोबाइल फोन के जरिये ऑनसर-की कुछ परीक्षार्थियों को मिल गई थी।

 इसी के माध्यम से वे नकल करते रहे। कुछ ही देर बाद यह की अनेक परीक्षार्थियों तक भी पहुंच गई। नकल कराने वाले परीक्षा केंद्र से करीब दो-अढ़ाई एकड़ दूर बैठकर नकल कराने के जुगाड़ में लगे रहे। डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए थे। पुलिस को कहीं से भी पेपर लीक होने की सूचना नहीं मिली है। अगर शिकायत मिली को जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed