{"_id":"d27397924242ebaf9dd559ac2bd86649","slug":"the-delegation-met-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
सीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल
Jhajjar
Updated Fri, 23 May 2014 01:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अनुसूचित जाति के एक प्रतिनिधिमंडल ने दो मांगों को लेकर सीएम से भेंट की। प्रतिनिधि मंडल ने सरकार के विभिन्न विभागों में खाली पड़े 9558 पदों को भरने की मांग की। इसके अलावा 13 फरवरी 13 को 85वें संशोधन पर पारित आदेश को भी लागू करने की मांग की। इस अवसर पर मास्टर संतराम रंगा, राजपाल दहिया, गौरव, राजबीर दहिया, श्रीकृष्ण, मिस्त्री शिवधन, रामधन एडवोकेट आदि मौजूद थे।
पार्क बनवाने की मांग उठाई
शहीद भगत सिंह समिति, जहांगीरपुर ने सीएम को एक ज्ञापन देकर गांव जहांगीरपुर में शहीद भगत सिंह के नाम से पार्क बनवाने की मांग की। अध्यक्ष सतप्रकाश की अगुवाई में समिति के सदस्यों ने सीएम को इस बात से अवगत कराया कि सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने उन्हें इस बारे में आश्वासन दिया था। चूंकि अब वह स्वस्थ नहीं हैं, इसलिए आपके पास आए हैं। समिति ने सीएम से गांव में जल्द पार्क बनवाने की मांग की।