{"_id":"9d1c93a4a50a13e699cb3fa22722be69","slug":"the-company-dharnart-out-assault-on-staff-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी के बाहर धरनारत कर्मचारियों पर हमला","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
कंपनी के बाहर धरनारत कर्मचारियों पर हमला
सोनीपत
Updated Mon, 25 Aug 2014 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव बढ़खालसा स्थित कंटिनेंटल कान्टीटेक कंपनी के बाहर धरना दे रहे मजदूरों पर शनिवार रात अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। हमले में पांच कर्मचारी घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने एक कर्मचारी को गंभीर हालत के चलते पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, घटना को लेकर सीटू ने विरोध जताया है। सीटू ने इसकी निंदा करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर 25 अगस्त को प्रदर्शन करने की घोषणा की है।
कंपनी के बाहर मजदूर अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से धरना दे रहे हैं। मजदूर धरनास्थल पर शिफ्ट के अनुसार बैठकर अपना विरोध जताते हैं। आरोप है कि शनिवार रात को धरना दे रहे मजदूरों पर अज्ञात हमलावरों ने लाठियों और डंडों से हमला कर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया।
हमले में गांव मुकिनपुर निवासी बृजेंद्र आंतिल, बढ़खालसा निवासी गोविंद, मूलरूप से उत्तरप्रदेश फिलहाल गांव बढ़खालसा निवासी रामप्रसाद, वीरेंद्र और बसंत गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में हमलावर फरार हो गए। साथी मजदूरों ने घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने गोविंद को गंभीर हालत के चलते पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कर्मचारियों ने फैक्टरी के दो अधिकारियों पर हमलावरों को उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि घायलों के बयान दर्ज कर जल्द मामले में ठोस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सीटू का प्रदर्शन आज
कंपनी के बाहर धरने पर बैठे कर्मचारियों पर शनिवार रात को हुए हमले की सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) ने निंदा की है। सीटू के जिला प्रधान चंद्रभान और राज्य सचिव आनंद शर्मा ने इसे कायरतापूर्ण कदम बताते हुए प्रशासन से तुरंत कार्रवाई कर हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि यूनियन कर्मचारियों के साथ ज्यादती सहन नहीं करेगी। इसे लेकर 25 अगस्त को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। यूनियन उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर मामले में ठोस कार्रवाई की मांग करेगी।