फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   surface vs ipad

जानें 'सरफेस' में ऐसा क्या है जो आइपैड में नहीं

Fri, 14 Sep 2012 09:15 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2012 09:15 AM IST
विज्ञापन
surface vs ipad

सॉफ्टवेयर दुनिया की सरताज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने अपना पहला टैबलेट ‘सरफेस’ लांच कर दिया है जिसकी सीधी टक्कर एप्पल के आइपैड से मानी जा रही है। इसकी कई खूबियां इसे आइपैड से अलग बनाती हैं। कंपनी ने 'सरफेस' कीमतों का खुलासा नहीं किया है लेकिन माना जा रहा है कि इसकी कीमत नए आइपैड के आसपास ही होगी। आइये देखें सरफेस में ऐसे कौन से फीचर हैं जो आइपैड के लिए चुनौती बन सकते हैं-

विज्ञापन


बैक पैनल स्टेंड
इस प्रोडक्ट में माइक्रोसॉफ्ट ने फीचर्स के मामले में आइपैड को टक्कर देने की कोशिश की है। इसके स्क्रीन कवर को की-बोर्ड की तरह भी इस्तेमाल किया है, जो कि देखने में काफी आकर्षक लगता है और इसे अन्य टैबलेट से अलग बनाता हैं। साथ ही इसके बैकपैनल में एक स्टैण्ड दिया गया है, जिसकी मदद से इसे डेस्क पर रखकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन


तेज टाइपिंग स्पीड
सरफेस किसी भी मैटर के टाइप करने में काफी सुविधाजनक है। इसमें लिखने के लिए पेन का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे डिजिटल इंक का नाम दिया है्। खास बात यह है कि पेन का इस्तेमाल करते समय अगर उंगली स्क्रीन पर पड़ जाए तो कोई प्रतिक्रिया नहीं होगी। कंपनी का दावा है कि इस पर 50 शब्द प्रति मिनट तक टाइप किया जा सकता है। आईपैड की तरह अगर चाहें तो इसकी स्क्रीन पर भी टाइप कर सकते है। इसके कवर की मोटाई महज तीन एमएम है। जब यह स्क्रीन को कवर कर लेता है तो एक सॉफ्ट बुक जैसा दिखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑपरेटिंग सिस्टम
माइक्रोसॉफ्ट 'सरफेस' टैबलेट को दो मॉडल में उपलब्ध कराएगी। पहला मॉडल विंडोज आरटी ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा, जबकि दूसरा मॉडल विंडोज 8 प्रो पर चलेगा। सरफेस का विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित होना काफी बड़ी उपलब्धि है। विंडोज पर दुनिया के करीब 90 फीसदी कंप्यूटर चलते हैं। इसके चलते यह टैबलेट होकर भी कंप्यूटर की तरह प्रोफेशनल कामकाज निपटा सकता है। इसमें एक खास बात यह है कि यह माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस को भी सपोर्ट करेगा।

स्टोरेज और डिस्प्ले
माइक्रोसॉफ्ट के आर्म बेस्ड आधारित टैबलेट में 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज की सुविधा दी गई है। वहीं इंटेल आधारित सरफेस 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज में उपलब्ध होंगे। इसमें आप फोटोशॉप जैसा लोकप्रिय सॉफ्टवेयर भी आसानी से चला सकते हैं। माइक्रोसॉफ्ट ने सरफेस में यूएसबी 2.0 और माइक्रो एचडी पोर्ट दिया है। सरफेस टैबलेट का वजन 1.5 पाउंड (करीब 676 ग्राम) है। सरफेस टैबलेट की स्क्रीन आईपैड से बड़ी है। इसकी डिसप्ले का साइज 10.6 इंच यानी 26.9 सेंटीमीटर है।

बेहतर कैमरा
इसके फ्रंट कैमरे की नजर हमेशा यूजर की तरफ रहती है। जब आप इसके किकस्टैंड का इस्तेमाल करते है तो इसका बैक कैमरा दिखाई देता है। जब आप स्क्रीन पर काम कर रहे हो तो इसके बैक कैमरे से आसानी से वीडियो और फोटो कैप्चर कर सकते है।


स्लिम लुक
सरफेस का लुक काफी स्लिम और खूबसूरत है मगर बनावट में मजबूती का ख्याल रखा गया है। इसका वजन लगभग 1.5 पौंड है, हालांकि विंडोज़ 8 वर्जन थोड़ा भारी है। इसको हल्का और मजबूत बनाने में मैग्नीशियम फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है। वहीं इसकी स्क्रीन में गोरिल्ला ग्लास का इस्तेमाल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed