फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   suicidable step

आत्मघाती कदम

Fri, 24 Jan 2014 07:50 PM IST
नई दिल्ली
नई दिल्ली Updated Fri, 24 Jan 2014 07:50 PM IST
विज्ञापन
suicidable step

आम आदमी पार्टी ने राजधानी के खिड़की एक्सटेंशन इलाके में हुई छापेमारी की घटना के सिलसिले में कानून मंत्री सोमनाथ भारती को क्लीन चिट दे दी है, जिसका साफ मतलब है कि वह उन पर कोई कार्रवाई करने नहीं जा रही है। पार्टी ने अपने तई यह मान लिया है कि भारती ने उस दिन न तो किसी प्रक्रिया का उल्लंघन किया था, न ही कोई नस्लीय टिप्पणी की थी और न ही किसी महिला के साथ दुर्व्यवहार किया।

विज्ञापन


मगर एक नए तरह की राजनीति के साथ मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी यह नहीं समझ रही है कि व्यवस्था को बदलने का यह मतलब नहीं है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की विभिन्न संस्थाओं को मिले अधिकारों को ध्वस्त कर दिया जाए! अरविंद केजरीवाल की व्यक्तिगत छवि ईमानदार व्यक्ति की है, उनकी नीयत पर भी सवाल नहीं उठाए जा सकते। यही बात उनके अनेक साथियों पर भी लागू होती है। लेकिन वह खुद भी जानते हैं कि उनके बहुत से साथी, मंत्री और विधायक राजनीतिक रूप से अपरिपक्व ही नहीं, लोकतांत्रिक प्रक्रिया और व्यवस्था से भी अनभिज्ञ हैं, जिसकी वजह से पार्टी को कहीं अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन


सोमनाथ भारती के ही मामले में जो तथ्य आए हैं, वे पार्टी की ओर से दिए गए तर्कों से मेल नहीं खाते। यदि उनकी तरह देश के सारे मंत्री इसी तरह छापेमारी पर निकल पड़ें, तो अंदाजा लगाना मुश्किल होगा कि कैसी अफरा-तफरी मच जाएगी। इसी तरह पार्टी के एक अन्य नेता कुमार विश्वास की कुछ पुरानी क्लिपिंग भी पार्टी के लिए परेशानी का सबब बन रही हैं और बागी विधायक बिन्नी यदि पार्टी से अलग हो गए, तो सरकार की हालत क्या हो जाएगी!
विज्ञापन
विज्ञापन


आप को यह भी समझना होगा कि कांग्रेस राजनीति करने में माहिर है और देर-सबेर वह अपने समर्थन की कीमत भी वसूल सकती है। महज एक वर्ष पहले अस्तित्व में आई पार्टी को इतनी जल्दी ऐसी कामयाबी इसलिए मिली, क्योंकि उसने कांग्रेस की वंशवादी और भाजपा की संकीर्ण राजनीति के साथ ही जातिवादी तथा क्षेत्रवादी राजनीति करने वाली पार्टियों से इतर एक नए तरह की समावेशी राजनीति का वायदा किया है।


लेकिन यदि वह अपनी जिद पर इसी तरह अड़ी रही, तो उसकी चमक खोते देर नहीं लगेगी। आप लोकसभा चुनाव के मैदान में उतरने का ऐलान भी कर चुकी है, इसलिए उसके लिए यह और भी जरूरी हो जाता है कि वह कोई ऐसा कदम न उठाए, जो आत्मघाती साबित हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed