{"_id":"69137985b77fa29da70148f929892318","slug":"solar-powered-ray-bans-can-recharge-your-phone","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप के स्टाइलिश चश्मे से चार्ज होगा मोबाइल","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
धूप के स्टाइलिश चश्मे से चार्ज होगा मोबाइल
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 22 Nov 2013 02:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमतौर पर स्टाइलिश चश्मों का इस्तेमाल आखों को धूप बचाने के लिए किया जाता है। स्टाइलिश चश्मों में रे-बेन का नाम काफी लोकप्रिय है। इससे आखों को तो ठंडक मिलती ही है साथ ही, चश्मा लगाने वाला भी कूल मालूम होता है।
विज्ञापन
अब रे-बेन का चश्मा और एडवांस हो दिखाई देगा। अब आप रे-बेन के चश्मे के जारिए अपने आईफोन को चार्ज भी कर सकेंगे।
सैन फ्रांसिस्को के मियामी एड स्कूल के छात्र स्याली कालुस्कर ने तकनीकी की इस दुनिया में चश्मे को चार्जर के रूप में डिजायन किया है।
मोबाइल यूजर्स फ्री (free) में पाएं टॉक टाइम
विज्ञापन
ये चश्मा रे-बेन शमा शेड्स है जो कि यूएसए के सैन फ्रांसिस्को के मियामी एड स्कूल के एक प्रोजेक्ट का हिस्सा है।
मोबाइल फोन और अन्य डिवाइसेज को चार्ज करने में सक्षम इस सन ग्लास के दोनों साइड की कमानों पर सोलर पैनल लगे हैं जो धूप से ऊर्जा लेते हैं। इस सन ग्लास में इतनी ऊर्जा इकट्ठी हो जाती है जिससें कि आइफोन5 को चार्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
मोबाइल फोन से कनेक्ट करने के लिए इस चश्मा के दोनों साइड्स में छोटे यूएसबी पोर्ट लगे हैं।
वीडियो देखें: