फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   social media reaction on sexual harassment

तेजपाल पर आरोप, सोशल मीडिया में 'तहलका'

Thu, 21 Nov 2013 07:54 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 21 Nov 2013 07:54 PM IST
विज्ञापन
social media reaction on sexual harassment

खोजी पत्रकारिता में जाने-माने नाम और 'तहलका' के मुख्य संपादक तरुण तेजपाल पर लगे यौन शोषण के आरोपों के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से प्रतिक्रियाएं आने लगी है।

विज्ञापन


ट्विटर और फेसबुक पर आम लोगों के साथ सेलेब्रिटी भी इस पूरे मसले की अपनी-अपनी राय रख रहे हैं।

तेजपाल के अपराध स्वीकार करने के बाद से सोशल मीडिया पर उनकी जमकर भर्त्सना की जा रही है। इस पूरे मसले पर पूर्व आईपीएस अधिकारी किरन बेदी ने ट्विटर पर इस पूरे मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन


किरन बेदी ने लिखा है कि तेजपाल के अपराध स्वीकार किए जाने के बाद गोवा पुलिस या महिला आयोग इस पर स्वत: संज्ञान ले सकती है।

द हिंदू के पूर्व संपादक सिद्धार्थ वरदराजन ने ट्विटर पर लिखा है कि यौन उत्पीड़न मामले में प्रायश्चित नहीं मायने रखता है, जबकि तेजपाल ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। इसके लिए उन्हें जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़िए इससे संबंधित कुछ ट्वीट

बड़ी शख्सियतों के अलावा आम युवा भी ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इन्हीं प्रतिक्रियाओं के चलते #tejpal #Tehlka #ncw जैसे हैशटैग ट्रेडिंग में हैं।

ट्विटर पर वंदना @cinderella1392 लिखती हैं कि तेजपाल के लिए अपराध स्वीकार करके छुट्टी पर चले जाना कुछ ऐसा है जैसे सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली।

ट्विटर पर भी सचिन कुमार अग्रवाल @sahin_iofc लिखते हैं कि अपराधी अपराधी होता है चाहें वह कोई भी हो। तेजपाल के इस कृत्य के बाद उन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

अमित पाल@aamitpalsingh भी ट्विटर पर लिखते हैं कि अगर तहलका की ओर से सख्त कार्रवाई नहीं की जाती तो उनकी क्रेडिबिलिटी दांव पर होगी।

ट्विटर पर दीपिका भारद्वाज @deepikabhardwaj लिखती हैं कि क्या तहलका इस लड़की को बहादुरी पुरस्कार के लिए चयन करेगी। जिसके साथ ये घटना घटी है।

ट्विटर के अलावा फेसबुक पर भी इस मुद्दे पर खूब चर्चा की जा रही है। आईबीएन 7 की पत्रकार ऋचा अनिरूद्ध अपने फेसबुक पेज पर लिखती हैं कि अगर तरूण पर आरोप सिद्ध होते हैं तो उन पर बिना किसी दवाब के कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।


वहीं फेसबुक पर रंजना रावत लिखती हैं कि तरुण तेजपाल के बचाव में आए जावेद अख्तर का कहना है कि उसमें कम से कम ये गट्स तो हैं कि उसने अपनी गलती स्वीकार की है और उसका पश्चाताप भी कर रहे हैं। अख्तर साहब अब आपका अगला बयान रेप को legalize करने का तो नहीं आने वाला ??????

ट्विटर के साथ साथ फेसबुक पर भी तहलका ट्रेंड में बना हुआ है। फेसबुक पर भी इस पूरे मसले पर तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed