फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   social media reaction on arushi-hemraj murder case

सोशल मीडिया में भी छाए 'आरुषि-हेमराज'

Tue, 26 Nov 2013 04:20 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 26 Nov 2013 04:20 PM IST
विज्ञापन
social media reaction on arushi-hemraj murder case

देश के सबसे चर्चित आरुषि-हेमराज के डबल मर्डर केस पर फैसला हो गया है।

विज्ञापन
आज इस मामले में आरुषि और हेमराज के कातिल मां-बाप को फैसला सुनाया जाएगा।

दोहरे हत्याकांड में आरोपी राजेश तलवार और नुपुर तलवार को क्या सजा मिलेगी इस पर पूरे देश की नजर है। हर कोई इस मामले में अपनी अपनी प्रतिक्रिया रख रहा है। सेलेब्रिटी से लेकर आम लोग तक इस केस पर अपनी राय रख रहे हैं।

सोशल मीडिया पर भी इस केस पर काफी कुछ कहा और लिखा जा रहा है। फेसबुक और ट्विटर पर कल से ही इस मामले को लेकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

ट्विटर पर कल से ही आरुषि (#Arushi) ट्रेडिंग में है। पढ़िए कुछ ऐसी ही प्रतिक्रियाएं।

अभिनेता कमाल खान @Kamaalrkhan लिखते हैं कि आखिर ये बात साफ क्यों नहीं हो पा रही है कि आरुषि का कत्ल क्यों किया गया है? ये बात सामने आनी चाहिए?
विज्ञापन


वहीं ट्विटर पर ही नंदिता ठाकुर @nanditathhakur लिखती हैं कि इस पूरे केस में सीबीआई की भूमिका भी संदिग्ध है।

कांग्रेस से जुड़े तहसीन पूनावाला @tehseenp ने ट्विटर पर लिखा कि इस मामले में मां-बाप दोषी हैं कि नहीं लेकिन मीडिया ने जिस तरह से आरुषि के चरित्र का हर कदम मर्डर किया है वो गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्विटर पर ही अजीत @aps16120 लिखते हैं कि अब आरुषि को न्याय मिल गया है। लेकिन अब पांच साल बाद मीडिया को उसके परिवार और इस मुद्दे को छोड़ देना चाहिए।

अमरजीत ठाकुर @AmarThakur लिखते हैं कि हर जगह आरुषि के कत्ल की चर्चा है कि लेकिन कत्ल तो हेमराज का भी हुआ था। इसको लेकर इतनी चर्चा क्यों नहीं है?

राजीव कश्यप @rajiv_kumar ने कल ट्विटर पर लिखा था कि सबसे बड़ी मर्डर मिस्ट्री पर आज कोर्ट फैसला सुनाएगी लेकिन पूरे देश को पता है कि आरोपी कौन हैं?

ट्विटर के साथ-साथ फेसबुक पर भी इस मामले की खूब चर्चा है। लोग अपने अपने स्टेटस इस पर लिख रहे हैं।

फेसबुक पर रंजना रावत लिखती हैं कि जितना बड़ा फैसला उतने ही बड़े बड़े शब्दों के साथ वकील नरेश यादव कुछ इस प्रकार फैसला सुनाने के लिए मीडिया से मुख़ातिब हुए.."सेक्श्ान 302, सेक्श्ान 201 और सेक्श्ान 34 के अंतर्गत तलवार दंपति को दोषी ठहराया गया है"।

पत्रकार पंकज चतुर्वेदी अपनी फेसबुक वॉल पर लिखते हैं कि यदि आप गाज़ियाबाद कोर्ट, सीबीआई पर भरोसा करते हैं तो फिर आप यह भी मानते हैं कि प्यारी सी आरुषि और नौकर हेमराज के बीच संबंध थे। लेकिन मैं इस पर विश्वास नहीं करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed