फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Snow Leopard

हिम तेंदुआ

Tue, 28 Jan 2014 07:08 PM IST
अमर उजाला दिल्ली
अमर उजाला दिल्ली Updated Tue, 28 Jan 2014 07:08 PM IST
विज्ञापन
Snow Leopard

हाल ही में उत्तराखंड के गंगोत्री नेशनल पार्क में लगाए गए कैमरों में हिम तेंदुओं की तस्वीरें कैद होने से यह साफ हो गया है कि देश में हिम तेंदुओं का कुनबा मौजूद है। हिम तेंदुआ मध्य एशिया के पर्वत शृंखलाओं में रहने वाला जानवर है, जो आईयूसीएन के रेड लिस्ट में शामिल संकटग्रस्त और संरक्षित प्राणी है। यह पाकिस्तान का राष्ट्रीय धरोहर पशु है।

विज्ञापन


हिम तेंदुआ मध्य एशिया के बर्फीले इलाकों में समुद्र तल से 3,350 से 6,700 मीटर की ऊंचाई पर पाया जाता है। यह 'बिग कैट' प्रजाति (जिसमें बाघ, सिंह, जगुआर एवं तेंदुआ आते हैं) के अन्य जीवों से आकार में कुछ छोटा होता है और सिर से पूंछ के आधार तक इसकी लंबाई 75 से 130 सेंटीमीटर तक होती है। मादा हिम तेंदुआ की लंबाई नर के मुकाबले कुछ कम होती है। सामान्यतः इसका वजन 27 से 55 किलोग्राम के बीच होता है। इनका रंग हल्का भूरा होता है और वातावरण के अनुसार इसके शरीर पर स्लेटी व काले धब्बे होते हैं।
विज्ञापन


पहली बार हिम तेंदुए के बारे में 1750 में स्क्रैबर ने बताया था। गर्मियों में यह आम तौर पर पर्वतों के वन क्षेत्र एवं चट्टानी इलाकों में 2,700 से 6,000 मीटर की ऊंचाई पर रहता है, लेकिन सर्दियों में यह भोजन की तलाश में 1,200 से 2,000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित जंगलों में आ जाता है। यह उबड़-खाबड़ चट्टानी इलाकों में रहना पसंद करता है और 85 सेंटीमीटर बर्फ में भी आसानी से चल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिम तेंदुए काफी हद तक एकाकी जीवन बिताते हैं। दुनिया भर में हिम तेंदुओं की अनुमानित आबादी करीब 4,510 से 7,350 के बीच है। भारत में 75,000 वर्ग किलोमीटर के दायरे में इसकी आबादी करीब 200 से 600 के बीच आंकी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed