फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   secure your messages and calls

ये तरीका अपनाएं और करें अपने मैसेज और कॉल सुरक्षित

Sun, 13 Sep 2015 09:23 AM IST
Updated Sun, 13 Sep 2015 09:23 AM IST
विज्ञापन
secure your messages and calls

कॉल और मैसेज को कैसे एन्क्रिप्ट करके रखें? आपके फोन कॉल और मैसेज कोई पढ़ तो नहीं रहा है? अक्सर जो ऐप हम डाउनलोड करते हैं उन्हें हम अपने फोन कॉल, फोन बुक और मैसेज के बारे में जानकारी लेने की इजाजत भी दे देते हैं।

विज्ञापन


लेकिन मैसेज पर जो भी जानकारी होती है उसके बारे में कोई और जाने तो वो खतरनाक हो सकता है।किसी भी ऐप को अपने मैसेज पढ़ने से रोकने के लिए आपको एक ऐप डाउनलोड करना पड़ेगा।
विज्ञापन


TextSecure आपके एसएमएस को एन्क्रिप्ट कर देता है और जिसके पास भी ये मैसेज पहुंचे उसको भी ये ऐप अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर रखना होगा तभी वो इसे पढ़ पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉल को भी करिए सुरक्षित

secure your messages and calls

एसएमएस को जिस तरह आप सुरक्षित रख सकते हैं उस तरह अपने फोन कॉल को भी सुरक्षित रखना जरूरी है। अपने ऐप में से देखें तो कई ऐसे होंगे जिन्हे आपके कॉल रिकॉर्ड के बारे में जानकारी लेने की इजाजत होगी।

इन सब को रोकना है तो आप RedPhone नाम का ऐप एन्क्रिप्टेड फोन कॉल के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। एक बारे आपने ऐप इनस्टॉल कर लिया है उसके बाद आप इस पर अपना नंबर रजिस्टर कर दीजिए।

आप जिसको फ़ोन करेंगे उसके फ़ोन पर भी RedPhone ऐप इन्सटाल्ड होना चाहिए। अगर आप ऐसे नंबर को कॉल करेंगे जिस पर ये इनस्टॉल नहीं किया हुआ है तो उसको ऐप इनस्टॉल करने के लिए मैसेज भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed