{"_id":"efdd2afc39a677d8a16467a8a66ccb72","slug":"scooty-rider-death-of-a-student-killed-another-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में स्कूटी सवार एक छात्र की मौत, दूसरा घायल ","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
हादसे में स्कूटी सवार एक छात्र की मौत, दूसरा घायल
सोनीपत
Updated Fri, 09 May 2014 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-12 के पास एक फॉरचूनर गाड़ी ने स्कूटी सवार दो छात्रों को टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों छात्रों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। यहां एक छात्र को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक स्थित पीजीआई रेफर कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद चालक गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव फाजिलपुर निवासी अरुण (15) पुत्र रमेश शहर के ऋषिकुल स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र था। वह अपने साथी और 11वीं कक्षा के छात्र आशीष को स्कूटी पर लेकर स्कूल जा रहा था। स्कूटी को अरुण चला रहा था। जब वे सेक्टर-12 के पास पहुंचे तो एक फॉरचूनर गाड़ी ने स्कूटी को टक्कर मार दी।
जिससे स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई तथा दोनों छात्र सड़क पर गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस ने घायल छात्रों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने अरुण को मृत घोषित कर दिया। जबकि आशीष की हालत गंभीर होेने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन
फॉरचूनर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर फॉरचूनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।