{"_id":"126f1bba-e1f2-11e1-975e-d4ae52ba91ad","slug":"samsung-omnia-vs-nokia-lumia-710","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैमसंग ओमनिया और नोकिया ल्यूमिया","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
सैमसंग ओमनिया और नोकिया ल्यूमिया
Updated Fri, 10 Aug 2012 04:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीर्ष मोबाइल निर्माता कंपनी सैमसंग और नोकिया ने एंड्रायड ओएस सिस्टम के बाद मार्केट में मेंगो डिवाइस के विंडो स्मार्टफोन सैमसंग ओमनिया W और नोकिया ल्यूमिया 710 पेश किए है। शायद आपका मन भी विंडो बेस्ड स्मार्टफोन लेने के लिए बेकरार हो। हम बात कर रहे हैं दोनों फोन के फीचर्स की। हालांकि दोनों फोन के काफी फीचर्स एक जैसे ही है।
विज्ञापन
डिस्प्ले
सैमसंग और नोकिया दोनों के ही विंडो बेस्ड स्मार्टफोन में डिस्पले साइज एक जैसा है। नोकिया ल्यूमिया और ओमनिया W का स्क्रीन साइज 3.7 इंच है। दोनों में ही 800x480 पिक्सल की डिस्पले है। ल्यूमिया -710 में टच के साथ क्वार्टी की-पैड भी दिया गया है।
विज्ञापन
वजन
सैमसंग के मुकाबले नोकिया के विंडो बेस्ड स्मार्टफोन का वजन थोड़ा ज्यादा है। आमतौर पर नोकिया के सभी मोबाइलों का वजन थोड़ा ज्यादा होता है। ओमनिया W का वजन 115.3 ग्राम है। वहीं, नोकिया ल्यूमिया का वजन 125.5 ग्राम है।
विज्ञापन
ऑपरेटिंग सिस्टम
फिनलैंड की मोबाइल निर्माता कंपनी नोकिया का ‘ल्यूमिया-710’ माइक्रोसॉफ्ट के ऑपरेटिंग सिस्टम ‘विंडोज’ पर आधारित है। सैमसंग का ओमनिया W भी ‘विंडोज’ पर ही बेस्ड है। नए ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ ही दोनों स्मार्टफोन में और भी कई खूबियां मौजूद है। दोनों में ही 7.5 मेंगो ऑपरेटिंग सिस्टम और 1.4 गीगा हर्टज का स्कोरपियन CPU है।
कैमरा
नोकिया के ल्यूमिया-710 और सैमसंग ओमनिया W दोनों में ही 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। दोनों फोन के कैमरे में ही ऑटो फोकस और LED फ्लैश दी गई है। ओमनिया W में VGA फ्रंट कैमरा है।
मेमोरी
ओमनिया W और ल्यूमिया -710 दोनों में ही 512 MB की रैम और 8 GB की इंटरनल मैमोरी है। बैटरी बैकअप के लिए ओमनिया W में 1500 mAh और ल्यूमिया-710 में 1300 mAh की है। ओमनिया का स्टैण्ड-बाय टाइम 370 घंटे है जबकि ल्यूमिया -710 का 400 घंटे है।
कीमत
ओमनिया W और ल्यूमिया-710 की कीमत में ज्यादा अंतर नहीं है। विंडो वेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम वाले नोकिया ल्यूमिया -710 की कीमत 15,499 रुपए है। वहीं, सैमसंग ओमनिया W की कीमत 15,200 रुपए है।