{"_id":"039676b0-5498-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"samsung-music-smartphone-galaxy-music-duos","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैमसंग का म्यूजिक फोन गैलेक्सी म्यूजिक ड्युज","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
सैमसंग का म्यूजिक फोन गैलेक्सी म्यूजिक ड्युज
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 02 Jan 2013 10:21 AM IST
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक उत्पाद बनाने वाली दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग ने हाल ही में म्यूजिक लवर्स के लिए नया स्मार्टफोन लांच किया है। खास तौर पर म्यूजिक लवर लोगों के लिए पेश किया गया गैलेक्सी म्यूजिक ड्युज एंड्रायड प्लेफार्म पर आधारित है। नए स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में लांच करने से पहले कंपनी शोर-शराबे से दूर ही रही।
विज्ञापन
सैमसंग ने इसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में अक्तूबर, 2012 में लांच किया था। म्यूजिक लवर्स को फोकस करते हुए लांच किए गए गैलेक्सी म्यूजिक ड्युज के फ्रंट में दो स्पीकर और ऑडियो के लिए अलग से बटन दिया गया है। बात करते हैं गैलेक्सी म्यूजिक ड्युज के फीचर्स और खासियत के बारे में-
विज्ञापन
म्यूजिक फीचर
गैलेक्सी म्यूजिक स्मार्टफोन को सैमसंग ने म्यूजिक लवर्स को ध्यान में रखकर लांच किया है। म्यूजिक स्मार्टफोन होने के कारण इसके फ्रंट में कंपनी ने दो हेवी ड्यूटी स्पीकर दिए हैं। हेडफोन अटैच करने के लिए इसमें 3.5 एमएम जैक सपोर्ट मौजूद है। इसके अलावा इसमें म्यूजिक के लिए अलग से बटन दिया गया है।
विज्ञापन
डिस्पले और साइज
ड्युल सिम कनेक्टिविटी वाले सैमसंग गैलेक्सी म्यूजिक ड्युज में 240x320 पिक्सल रिज्यूलूशन वाली 3 इंच की LCD टचस्क्रीन है। इसका साइज 110.1x59.0x12.25 एमएम और वजन 169 ग्राम है।
कनेक्टिविटी
गैलेक्सी म्यूजिक में कनेक्टिविटी के लिए 2G, 3G, ब्लूटूथ 3.0, माइक्रो USB पोर्ट और वाइ-फाइ दिया गया है। यूजर गूगल प्ले में जाकर अपने फोन में एंग्री बर्ड के अलावा कई ऐप्लीकेशन डाउनलोड कर सकता है।
ओएस और प्रोसेसर
सैमसंग का नया म्यूजिक स्मार्टफोन एंड्रायड 4.0 (आइस्क्रीम सेंडविच) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसमें 850 मेगाहर्टज का प्रोसेसर और 512MB रैम है।
कैमरा
नए स्मार्टफोन में 3 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, लेकिन इसमें कंपनी ने फ्लैश की सुविधा नहीं दी है। इसमें फ्रंट कैमरा भी नहीं है।
बैटरी और मेमोरी
गैलेक्सी म्यूजिक ड्युज में 4GB की इंटरनल मेमोरी है, इसे माइक्रो SD कार्ड के जरिए 32GB तक एक्सटेंड किया जा सकता है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन में 1,300 mAh की बैटरी है।
कीमत
कंपनी ने भारतीय बाजार में इसकी आधिकारिक कीमत 9,199 तय की है। हालांकि यह ओपन बाजार में 8,990 रुपये में मिल रहा है।