{"_id":"4cd43400-4e4b-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"samsung-launches-smartphone-galaxy-grand","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैमसंग का नया स्मार्टफोन 'गैलेक्सी ग्रांड'","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
सैमसंग का नया स्मार्टफोन 'गैलेक्सी ग्रांड'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 12 Jan 2013 01:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलेक्ट्रीकल उत्पाद बनाने वाली अग्रणी कंपनी सैमसंग ने एंड्रायड 4.1 (जेलीबीन) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले नए स्मार्टफोन 'गैलेक्सी ग्रांड' को बाजार में लाने की घोषणा की है। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। सैमसंग के नए स्मार्टफोन में 5 इंच के डिस्पले साइज के मुकाबले रिज्यूलूशन क्वालिटी कम है।
विज्ञापन
रिज्यूलूशन क्वालिटी कम होने से जानकार इसकी कीमत गैलेक्सी नोट के मुकाबले काफी कम होने का अनुमान लगा रहे हैं। गैलेक्सी ग्रांड का स्क्रीन साइज सैमसंग की गैलेक्सी सीरीज में सबसे बड़ा है। गैलेक्सी नोट में 5.3 इंच की 800x1280 पिक्सल रिज्यूलूशन वाली सुपर एम्लोइड कैपेसिटिव टचस्क्रीन है। बात करते हैं गैलेक्सी नोट के फीचर्स और खासियतों के बारे में।
विज्ञापन
ओएस और प्रोसेसर
सैमसंग का नया स्मार्टफोन गैलेक्सी ग्रांड गूगल के एंड्रायड ऑपरेटिंग सिस्टम 4.1 (जेलीबीन) पर आधारित है। इसमें 1.2 गीगा हर्ट्ज का ड्युल कोर प्रोसेसर, 1GB रैम और 8GB की इंटरनल मेमोरी है। मेमोरी को माइक्रो SD कार्ड से 64GB तक एक्सटेंड किया जा सकता है।
विज्ञापन
डिस्पले
गैलेक्सी ग्रांड में 480x800 रिज्यूलूशन वाली 5 इंच की LCD स्क्रीन है। गैलेक्सी सीरीज में सबसे बड़ी स्क्रीन साइज वाले इस फोन की स्क्रीन गैलेक्सी नोट से छोटी है। गैलेक्सी नोट की 800x1280 पिक्सल रिज्यूलूशन वाली 5.3 इंच की सुपर एम्लोइड कैपेसिटिव टचस्क्रीन है।
कैमरा
सैमसंग गैलेक्सी ग्रांड में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और वीडियो कॉलिंग के लिए 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसके फ्रंट कैमरे से 720 पिक्सल तक की वीडियो कॉल्स की जा सकती है।
कनेक्टिविटी
सैमसंग के गैलेक्सी सीरीज के नए स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए वाइ-फाइ, USB 2.0 पोर्ट और ब्लूटूथ 4.0 दिया गया है। इसमें 2,100 mAh की बैटरी है। बैटरी बैकअप के बारे में अभी नहीं बताया गया है।
गैलेक्सी ग्रांड सिंगल और ड्युल सिम दोनों ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इसका सिंगल सिम वेरिएंट GT-I9080 और ड्युल सिम वेरिएंट GT-I9082 होगा। ड्युल सिम वेरिएंट में ड्युल एक्टिविटी का फीचर है।