फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   samsung galaxy s3 track eye movement

आइ मूवमेंट को ट्रैक करेगा गैलेक्सी s-3

Fri, 10 Aug 2012 03:20 PM IST
Updated Fri, 10 Aug 2012 03:20 PM IST
विज्ञापन
samsung galaxy s3 track eye movement

सैमसंग ने बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के मकसद से गैलेक्सी s और s2 के बाद गैलेक्सी s-3 भारत समेत यूरोप के बाजारों में लांच किया है। गैलेक्सी s-3 की सीधी टक्कर आइफोन 4s से मानी जा रही है। कंपनी ने s3 को 16, 32 और 64 GB के स्टोरेज ऑपशन में पेश किया है।

विज्ञापन


सैमसंग गैलेक्सी s-3 का डिजाइन काफी शानदार है। देखने में यह एकदम चौकोर है, इसके कोने स्मूथ और गोल है। सैमसंग ने गैलेक्सी के s-3 वर्जन में 1.4 गीगाहर्टज क्वाड कोर प्रोसेसर इस्तेमाल किया है। यह बाजार में अभी तक लांच हुए किसी भी स्मार्टफोन फोन में सबसे ज्यादा है। इसमें 1280x720 रिज्यूलूशन की 4.8 इंच की बिग डिस्पले और 8 मेगापिक्सल का कैमरा है।
विज्ञापन


s-3 में टॉप टेक्नोलॉजी
गैलेक्सी s3 में टॉप लेवल की टेक्नोलॉजी यूज की गई है। अपनी रेंज के सभी स्मार्टफोन में यह बेहद पतला (8.6 एमएम) है। इसका वजन केवल 133 ग्राम है, जो कि काफी आश्चर्यचकित करने वाला है। इसमें 2100 mAh की पॉवरफुल बैटरी है। जिसकी वजह से इसका बैटरी बैकअप भी जबरदस्त है। वीडियो कालिंग के लिए 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आइमूवमेंट ट्रैकर
सैमसंग के गैलेक्सी s-3 में यूजर्स के आइ मूवमेंट को ट्रैक करने की क्षमता है। इस फोन की स्क्रीन यूजर्स के आइमूवमेंट को ट्रैक कर ही ऑन और ऑफ होगी। गैलेक्सी s3 में एंड्रॉयड का 4.0 आइसक्रीम सेंडविच ऑपरेटिंग सिस्टम है, इसकी स्क्रीन 4.8 इंच की है। यह आइफोन 4s (3.5 इंच)और एचटीसी के वन एक्स (4.7 इंच) मॉडल से भी ज्यादा है। गैलेक्सी s-3 का साइज 136.6x70.6x8.6 एमएम है। इसमें SD कार्ड के लिए भी स्लॉट दिया गया है। इसका टच इंटरफेस यूजर्स के लिए थोड़ा कनफ्यूजिंग साबित हो सकता है।

डायरेक्ट कॉल
सैमसंग गैलेक्सी s-3 में डायरेक्ट कॉल की सुविधा उपलब्ध है। डायरेक्ट कॉल यानी यदि आप अपने किसी फ्रेंड या परिचित को एसएमएस करते-करते बीच में ही बात करना चाहते हैं तो आपको नंबर डायल करने की जरूरत नहीं होगी। आप केवल इसे अपने कान से लगा लें। ऑटोमैटिक जिससे आप बात करना चाहते है, उसका नंबर मिल जाएगा।

s बीम
s बीम गैलेक्सी s-3 का बेहद आकर्षक और मजेदार फीचर है। s बीम से यह फायदा है कि यदि दो सैमसंग गैलेक्सी s-3 पास में रखे हुए है तो आप पिक्चर्स, म्यूजिक, वीडियो आदि एक-दूसरे पर आसानी से ट्रांसफर कर सकते हैं। मसलन डाटा ट्रांसफर करने के लिए आपको ब्लूटूथ ऑन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।


कंपनी को उम्मीद है कि सैमसंग का तीसरी पीढ़ी का मोबाइल उसके पिछले स्मार्टफोन से अधिक सफल होगा। उम्मीद की जा रही है कि इसके जरिए सैमसंग एप्पल को पछाड़ कर दुनिया की नंबर एक स्मार्टफोन निर्माता कंपनी बन जाएगा। इसके दमदार फीचर्स अगर एप्पल के अपकमिंग आइफोन 5 को भी कड़ी टक्कर दे दो कोई ताज्जुब नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed