फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   road public anger

गलियां पक्की होने की उम्मीद धूमिल, लोगों में गुस्सा

Mon, 03 Nov 2014 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक Updated Mon, 03 Nov 2014 02:20 AM IST
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कई टेंडर कर शहर के विकास को पंख लगाने के दिखाए सपने टूट गए हैं।
विज्ञापन


लोगों को टेंडर होने पर उम्मीद बंधी थी कि उनकी गलियां भी पक्की होंगी। टेंडर करने के बाद 10 सितंबर को आचार संहिता लगने से सारे काम लटक गए थे।

शहरवासियों को उम्मीद थी कि आचार संहिता हटने के बाद विकास कार्य शुरू होंगे, लेकिन निगम प्रशासन ने बजट की कमी बताकर 17 टेंडर और 20 विकास कार्यों के वर्क आर्डर रद कर दिए। लोगों का कहना है कि चुनाव से पहले पूर्व विधायक बी.बी. बतरा और स्थानीय पार्षदों के यहां चक्कर लगाकर समस्याएं बताने के बाद निगम प्रशासन ने टेंडर और वर्क आर्डर जारी किए थे। ऐसे में टेंडर रद करने का फैसला गलत है।  
बजट को लेकर मिले अलग बयान  
चुनाव से पहले तत्कालीन विधायक विकास के लिए बजट की कमी नहीं होना बता रहे थे, वहीं अब नगर निगम बजट की कमी का राम अलाप रहा है। विधायक मनीष ग्रोवर भी कह रहे हैं कि विकास होगा, लेकिन टेंडर रद होने के बारे में उनकी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। इन सबके बीच जनता की परेशानी ज्यों की त्यों बनी हुई है। कुछ जगह तो गलियों को नये सिरे से बनाने के लिए तोड़ा जा चुका है। कहीं सीवरेज का काम बंद हो गया तो कहीं जल निकासी के लिए कार्य होने थे।
विज्ञापन



लोगों ने कुछ इस तरह से जताया रोष
गली निर्माण अधर में लटकने से काफी परेशानी हो रही है। करीब डेढ़ माह पहले वर्क शुरू हुआ था, जिसे ठेकेदार ऐसे ही छोड़ कर चला गया। रास्ता ठीक न होने से लोग अपनी गाड़ियां दूसरी कॉलोनियों में खड़ी करके आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. संदीप, टेक नगर

गली निर्माण फिर से शुरू कराने के लिए कई बार अधिकारियों को फोन किया था। हमें केवल जल्द निर्माण शुरू करने का आश्वासन दे देते है। डेढ़ माह से मुझे दुकान पर सामान लाने और ले जाने में काफी परेशानी हो रही है।
अशोक, टेक नगर

ठेकेदार आधी गली में सीवर का निर्माण कराकर अधर में छोड़ गया। जब आगे निर्माण करने की बात कही तो गली का लेवल अगली गली के बराबर न होने का बहाना बना लिया। कहा कि आगे वाली गली में भी दोबारा कार्य करना पड़ेगा।
पार्वती, टेक नगर

हमें तो पता ही नहीं टेंडर कब रद हुआ। नगर निगम को जल्द ही दोबारा टेंडर जारी करने चाहिए, ताकी गली निर्माण हो सके। तभी लोगों की परेशानियां खत्म होंगी।
राजेंद्र, चावला कॉलोनी

विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व विधायक बी.बी. बतरा से मिलकर टेंडर जारी कराए थे। साथ ही नई सरकार से अच्छे काम करने की उम्मीद थी। लेकिन नई सरकार ने तो आते विकास कार्य ही रोक दिए।
दिनेश्वर आर्य, चावला कॉलोनी

बारिश के समय गली में पानी भर जाता है। इससे लोगों को आने-जाने में काफी समस्या रहती है। नगर निगम को जल्द ही सीवर और गली निर्माण का टेंडर जारी करना चाहिए।
ओम प्रकाश, चावला कॉलोनी

गली की समस्या के बारे में पूर्व विधायक से बताया था। उन्होंने समस्या को समझते हुए टेंडर जारी करा दिया था। हमें तो पता ही नहीं टेंडर कब रद हुआ। निगम को जल्द ही दोबारा टेंडर जारी कर वर्क आर्डर जारी करना चाहिए।
जगदीश कुमार, जगदीश कॉलोनी

नगर निगम ने यह गलत फैसला लिया है। हमारी गली अन्य गलियों से लेवल में नीचे है। ऐसे में बारिश का सारा पानी यहीं एकत्र हो जाता है। निगम को जल्द ही काम शुरू कराना चाहिए।
इंद्र सिंह, जगदीश कॉलोनी

बारिश होते ही गली का सारा पानी हमारे घर में घुस जाता है, क्योंकि दूसरी गलियों का पानी यहां एकत्र होने से पानी की मात्रा अधिक हो जाती है। इसे सीवर से निकलने में भी कई घंटें लग जाते हैं।
राजदेवी, जगदीश कॉलोनी

हमें नहीं पता टेंडर जारी है या रद हो गया। हमें तो ठेकेदार ने दीपावली के बाद दोबारा काम शुरू करने का आश्वासन दिया था। अगर टेंडर रद हुआ है तो गलियां पक्की होने का इंतजार कर रहे लोगों को परेशानी होगी।
मनीष, जगदीश कॉलोनी

गली कहीं ठीक है तो कहीं टूटी पड़ी है। वर्क शुरू हो गया था, लेकिन आधी गली का निर्माण कर काम रोक दिया है। ठेकेदार ने कुछ दिन बाद काम दोबारा जारी करने की बात कही थी। करीब 15 दिन बाद भी काम जारी नहीं हुआ है।

राजबीर, जगदीश कॉलोनी

एनसीआर के मद से 50 करोड़ रुपये मांगे थे। इसमें 32 करोड़ रुपये मिले थे, जिनसे कार्य भी कराए गए हैं। अब वर्तमान सरकार और विधायक को पैसे लाकर शहर में काम कराने चाहिए।
बी.बी. बतरा, पूर्व विधायक, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed