फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Revival opened today in EVM

आज खुलेगी ईवीएम में बंद किस्मत

Fri, 16 May 2014 01:18 AM IST
Jind
Jind Updated Fri, 16 May 2014 01:18 AM IST
विज्ञापन
दस अप्रैल को ईवीएम में बंद हुए 23 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला शुक्रवार को हो जाएगा। सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जींद, जुलाना तथा सफीदों विधानसभा क्षेत्र की मतणगना शहर के बीच में स्थित अर्जुन स्टेडियम में होगी।
विज्ञापन

इसके लिए स्टेडियम में बने तीन हालों में 14-14 टेबल लगाई गई है। चुनाव आयोग ने मतगणना के लिए प्रत्येक टेबल पर तीन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है और तीनों विधान सभाओं में 126 कर्मचारी मतगणना करेंगे। इसके अलावा लगभग 50 अतिरिक्त कर्मचारियों को रखा गया है। इसके अलावा सभी उम्मीदवारों की तरफ से प्रत्येक टेबल पर एक-एक एजेंट की ड्यूटी लगाई गई है। मतगणना के दौरान जिला रिटर्निंग अधिकारी के अलावा सभी उच्च अधिकारी मौके पर मौजूद रहेंगे। मतगणना के प्रत्येक राउंड के बारे में आम जनता को पता चल सके इसके लिए राउंड अनुसार मीडिया को जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। प्रत्येक विधानसभा में बूथ वार मतगणना की जाएगी। इसके लिए लगभग प्रत्येक विधानसभा के 14 बूथों की गिनती एक साथ खुलेगी और प्रत्येक उम्मीदवार के एजेंट को उनके मतों की संख्या के बारे में अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
अर्जुन स्टेडियम में मतगणना के दौरान पांच डीएसपी, 15 इंस्पेक्टर, 70 सब इंस्पेक्टर, 115 हेड कांस्टेबल, 450 कांस्टेबल और 55 महिला पुलिस कर्मी तैनात रहकर चप्पे चप्पे पर नजर रखेंगे। लगभग 700 पुलिस कर्मियों को चौकसी पर तैनात किया गया। इसके अलावा एक टुकड़ी अर्द्ध सैनिक बलों की तैनात रहेगी। मतगणना केंद्र के पास तथा शहर के अंदर प्रवेश करने वाले मुख्य मार्गों पर भी पुलिस तैनात रहेगी। सभी जगह पर प्रशासन की तरफ से 24 घंटे पहले ही पुलिस कर्मचारी तैनात कर दिए हैं। मतगणना का समय नजदीक आते ही खुफिया विभाग पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। इसके लिए खुफिया विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रानी तालाब से लेकर सफीदों गेट तक मार्ग रहेगा बंद
मतगणना के समय रानी तालाब से लेकर सफीदों गेट तक मार्ग पर बंद रहेगा। अर्जुन स्टेडियम की तरफ किसी भी वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा। इसके लिए एक नाका रानी तालाब के पास लगाया गया है, जबकि दूसरा नाका सफीदों गेट पर लगाया है। इस रास्ते से निकले वाले वाहनों का सफीदों रोड पर डायवर्ट किया गया है।

मिनी बाईपास ने दी राहत
राजवाह नंबर सात पर बना मिनी बाईपास इस बार लोगों के लिए राहत लेकर आया है। हर बार कोई बड़ा कार्यक्रम होने के पर रानी तालब से लेकर सफीदों गेट तक मार्ग को बंद कर दिया जाता था। जिसके चलते लोगों को सफीदों रोड पर पहुंचने के लिए भी दिक्कत का सामना करना पड़ा था, लेकिन मिनी बाईपास बनने से वाहन चालकों को राहत मिलेगी।

एसडी स्कूल ब्वॉयज की रहेगी छुट्टी
अर्जुन स्टेडियम के साथ सटे एसडी स्कूल ब्वॉयज की सुरक्षा कारणों के चलते छुट्टी की गई है। स्कूल की दीवार के साथ ही बने मतगणना केंद्र के चलते छुट्टी की गई है। प्रशासन से एसडी स्कूल को पार्किंग स्थल बनाया है। इसमें मतगणना में लगे कर्मचारियों के वाहनों की पार्किंग कराई जाएगी।


नहीं होगी दिक्कत
मतगणना के दौरान प्रशासन द्वारा एसडी स्कूल की ओर से रास्ता बंद रखा जाएगा। यहां के दुकानदारों उत्तम गर्ग और अशोक शर्मा ने बताया कि इससे कोई खास असर नहीं पड़ेगा। जिन लोगों को सामान लेना है, वे पैदल दुकान तक आ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed