फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   retirment age emplyee

रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने को लेकर कर्मचारियों में ठनी

Mon, 22 Sep 2014 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक Updated Mon, 22 Sep 2014 02:19 AM IST
विज्ञापन
एमडीयू में अब रिटायरमेंट उम्र को लेकर कर्मचारी दो फाड़ होते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


कुछ कर्मचारी रिटायरमेंट उम्र दो वर्ष बढ़ाकर 60 से 62 वर्ष करने की मांग कर रहे हैं। वहीं, कुछ कर्मचारियों ने ही इसका विरोध शुरू कर दिया है। विरोध करने वाले कर्मचारी इस बारे में सोमवार को कुलपति से मुलाकात करेंगे।

गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के महासचिव अनिल मल्होत्रा ने बताया कि यूनिवर्सिटी के ऐसे कर्मचारियों की तादाद महज पांच से सात ही है, जो दिसंबर तक रिटायर होंगे।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी में कर्मचारियों के रिटायरमेंट की उम्र 60 वर्ष है। लेकिन कुछ कर्मचारी इसे बढ़ाकर 62 वर्ष कराना चाहते हैं। इससे फायदा कम और नुकसान ज्यादा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह होगा नुकसान
अनिल मल्होत्रा ने बताया कि यूनिवर्सिटी में हर वर्ष पांच से सात कर्मचारी ही रिटायर होते हैं। ऐसे में इसका फायदा केवल इतने ही लोगों को हर वर्ष मिलेगा। 60 वर्ष मेें रिटायर होने पर पद रिक्त होंगे और इन पदों पर नई भर्ती होगी। इससे कई लोगों को रोजगार मिलेगा। यूनिवर्सिटी के कई कर्मचारियों को लंबे समय से प्रमोशन नहीं मिला है। हर वर्ष इन खाली सीटों पर प्रमोशन किए जाएंगे तो यूनिवर्सिटी के पुराने कर्मचारियों का भी भला होगा। प्रमोशन के बाद जो सीटें खाली होंगी, उन पर भी नई भर्ती हो सकेगी।

आज मिलेंगे कुलपति से
मल्होत्रा ने बताया कि इस मांग के विरोध में गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के बैनर तले कुलपति से मुलाकात की जाएगी। इसमें सारी स्थिति स्पष्ट करके समय सीमा बढ़ाने का विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed