{"_id":"d420b52fcf465c017751c946345a8625","slug":"reeling-from-the-death-of-a-young-man-from-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
Updated Fri, 09 May 2014 12:50 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दोस्त के शादी की सालगिरह पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जा रहे एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर रेलवे पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया।
न्यू पटेल पार्क निवासी एवं तीन बेटियों का पिता अजीत मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। बुधवार को अशोकनगर में रहने वाले उसके दोस्त सुखरांत के शादी की सालगिरह का कार्यक्रम था। अजीत इसमें भाग लेने के लिए जा रहा था।
जब वह बराही फाटक के पास पहुंचा तो रेलवे लाइन क्रास करते समय दिल्ली की तरफ जा रही ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जब किसी परिचित ने उसका शव रेलवे लाइनों के पास पड़ा देखा तो इसकी सूचना परिवार और पुलिस को दी। जिसके बाद दोनों ने मौके पर पहुंच उसकी शिनाख्त की। अनुसंधान अधिकारी जगदीश चंद्र शर्मा ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर घटना को हादसा मानते हुए कार्रवाई की गई है।