फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   race for ticket

रोहतक लोकसभा की 9 विधानसभाओं के लिए टिकट की होड़

Tue, 15 Jul 2014 02:54 AM IST
रोहतक।
रोहतक। Updated Tue, 15 Jul 2014 02:54 AM IST
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट को होड़ मची है। लोकसभा रोहतक संसदीय सीट की 9 विधानसभाओं में टिकट के लिए जोर आजमाइश शुरू हो गई है। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के गुमरईया सीट से लगातार दो बार से विधायक राजेश धर्मानी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने रोहतक लोकसभा की 9 विधानसभा सीट का ऑब्जर्वर बनाया है। वे सोमवार को रोहतक पहुंचे तो आवेदन और साक्षात्कार देने वालों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

वे आवेदन के साथ आने वाले प्रत्याशियों का साक्षात्कार भी ले रहे हैं। ऑब्जर्वर और कोआर्डिनेटर रोहतक सहित हर विधानसभा में बड़ी संख्या में लोगों ने टिकट के लिए आवेदन किया। रोहतक के पूर्व एमएलए मनमोहन गोयल ने आवेदन किया और साक्षात्कार दिया। उन्होंने अपने पुराने अनुभव के बारे में भी बताया। तो साथ लेकर पहुंचे पुराने एलबम और पुरानी पहुंच का भी पूरा ब्यौरा दिखाया। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सतीश पंसारी भी आवेदन के लिए पहुंचे। रोहतक के लिए व्यापार मंडल के प्रधान गुलशन डंग ने भी आवेदन किया।
विज्ञापन

महम में नहीं आए विधायक
ऑब्जर्वर शाम को महम विधानसभा के लिए निकल गए। वहां कई लोग सूचना नहीं होने के चलते पहुंच ही नहीं सके। स्थानीय विधायक आनंद सिंह दांगी भी मौके पर नहीं पहुंचे। उनके समर्थक पहुंचे और उनको बाहर होने की बात कहकर आवेदन किया। अधिकतर जो लोग पहुंचे वे सभी ब्लॉक अध्यक्ष और स्थानीय पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे। जिन्होंने स्थानीय विधायक आनंद सिंह दांगी के पक्ष में जनमत होने की बात कही। यहां महज एक पार्टी कार्यकर्ता पूर्व जिलाध्यक्ष ग्रामीण क्षेत्र सुरेंद्र पवार ने ही आवेदन किया और साक्षात्कार दिया। उनका इशारा था कि जनता चेहरा बदलना चाह रही है। देर रात ऑब्जर्वर रोहतक सर्किट हाउस लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज कलानौर और किलोई के लिए आवेदन
मंगलवार को कलानौर विधानसभा के लिए आवेदन लिए जाएंगे। कलानौर हलके में वर्तमान विधायक शकुंतला खटक तो दावेदार हैं ही। उनके साथ मेयर रोहतक रेनू डाबला भी प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति संयोजक एडवोकेट सतीश कुमार बंधू भी दावेदार हैं। वे ऑब्जर्वर के साथ रोहतक लोकसभा सीट के कोआर्डिनेटर भी बनाए गए हैं।
--
इसके पूर्व ऑब्जर्वर ने 11 जुलाई को बहादुरगढ़ विधानसभा में प्रत्याशियों के चयन के लिए आवेदन लिया।
12 जुलाई को ऑब्जर्वर बेरी हलके में गए। जहां विधायक रघुबीर सिंह कादियान के समर्थकों ने उनकी दावेदारी पेेश किया। तो छत्तर सिंह पहलवान, बलवंत सिंह बेरी, पूर्व विधायक डा. वीरेन्द्र पाल सहित अन्य कई लोगों ने अपनी दावेदारी पेश किया और आवेदन के साथ साक्षात्कार दिया।
12 जुलाई को कोसली विधान सभा में विधायक यादवेन्द्र की तरफ से दावेदारी पेश की गई। तो इसके साथ मनोज यादव, चिरंजीवी राव आदि ने भी दावेदारी पेश की।
13 जुलाई को बादली विधानसभा में विधायक नरेश शर्मा के समर्थकों ने उनकी दावेदारी पेश की और उनका आवेदन कराया। तो आंनद शर्मा, कुलदीप वत्स, विमला, नरेश हसनपुर, राजबाला आदि ने भी दावेदारी पेश की।

13 जुलाई को ही झज्जर विधान सभा में शिक्षा मंत्री गीता शुक्ला, ओमप्रकाश खनगवाल, जयप्रकाश कड़ौदा, राजेश बाल्मिकी आदि ने आवेदन करने के साथ मजबूती से अपनी दावेदारी पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed