फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   protest march government

शीला बाईपास चौक तक निकाला रोष मार्च, सरकार विरोधी नारे लगाए

Mon, 08 Sep 2014 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक Updated Mon, 08 Sep 2014 02:27 AM IST
विज्ञापन
अतिथि अध्यापकों ने रविवार को नियमित करने की मांग को लेकर हुडा सिटी पार्क से शीला बाईपास चौक तक रोष मार्च निकाला।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। शीला बाईपास चौक पर भारी पुलिस कर्मियों के मौजूदगी में अपनी साथी राजरानी के चित्र पर फूल चढ़ा एवं कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी।

फिर घोषणा की कि 12 सितंबर को वे सामूहिक अवकाश लेकर ब्लॉक स्तर पर हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के साथ मिलकर प्रदर्शन करेंगे। 14 सितंबर को रोहतक में ही राज्यस्तरीय सम्मेलन भी करेंगे।
विज्ञापन


राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ एवं राजरानी मेमोरियल अध्ययन केंद्र समिति के तत्वावधान में रविवार दोपहर 12 बजे हुडा सिटी पार्क में अतिथि अध्यापक एकत्र होने लगे थे। इसके बाद 3:30 बजे शीला बाईपास चौक तक रोष मार्च निकालने के लिए पार्क से निकलने लगे तो प्रशासन के अधिकारी भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नायब तहसीलदार ब्रह्मप्रकाश एवं डीएसपी यशपाल खटाना ने संघ के पदाधिकारियों से आगे नहीं जाने को कहते हुए कार्यक्रम यहीं समाप्त करने को कहा। इस पर पदाधिकारियों ने कहा कि वे शांतिपूर्वक शीला बाईपास चौक जाएंगे। उसी स्थान पर राजरानी को श्रद्धांजलि देंगे, जहां उन पर गोली चली थी। इसके बाद अधिकारियों ने अध्यापकों की बात मानकर रूट वन-वे कर दिया।  

इससे पहले, संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश यादव ने बताया कि तीन दिन पहले इसी सड़क पर प्रदेश सरकार के नुमाइंदों ने शांतिपर्वूक धरने पर बैठे अतिथि अध्यापकों पर लाठीचार्ज करके सात सितंबर, 2008 की घटना को ताजा कर दिया था। इस दौरान अतिथि अध्यापकों ने प्रण लिया कि वे हर हाल में नियमित होकर रहेंगे। वे नियमित नहीं होंगे तो उनकी बहन का सपना अधूरा रहेगा। सर्व कर्मचारी संघ के राज्य महासचिव सुभाष लांबा ने कहा कि गेस्ट टीचर्स तीन वर्ष की नीति की सभी शर्तों को पूरा करते है। फिर भी सरकार ने इन्हें नियमित नहीं किया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। इस दौरान संघ के राज्य महासचिव भूपेंद्र सिंह, सुरेंद्र दहिया, महताब मलिक, जसबीर, रमेश गुलिया, संत कुमार, सुधीर जैन, रघुबीर, अशोक शास्त्री, टीका सिंह, भूप सिंह, रेखा, मंजीत कौर, धर्मजीत, कुलविंद्र कौर, वजीर सिंह, सीएन भारती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed