फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   officer fund crunch

अधिकारियों ने रोया फंड की कमी का रोना

Sun, 02 Nov 2014 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक Updated Sun, 02 Nov 2014 01:58 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश के नवनियुक्त वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने पहली बार शनिवार की शाम कैनाल रेस्ट हाउस में अधिकारियों की बैठक ली।
विज्ञापन


खचाखच भरे हाल में उपायुक्त ने कई परियोजनाओं को शुरू करने के लिए प्रदेश में जमीन अधिग्रहण नीति न होने के कारण अटकने की बात कही।

साथ ही कहा कि इस नीति की वजह से ही रिंग रोड का प्रोजेक्ट भी लटक गया है। इसके अलावा नगर निगम में फंड्स की कमी से भी अवगत कराया।

करीब डेढ़ घंटे तक चली बैठक में कैबिनेट मंत्री ने सभी विभागों के अधिकारियों से उनके विभागों की समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल की और उन तक लिखित में भिजवाने की बात कही।

साथ ही कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव केे लिए अधिकारियों को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।
मुझे उपायुक्त के संदेश से मिली प्रेरणा : कैप्टन
वित्त मंत्री ने बैठक के दौरान अधिकारियों को सुझाव दिया कि वे सप्ताह में किसी भी दिन दो घंटे किसी न किसी शिक्षण संस्था में अवश्य जाएं। छात्र-छात्राओं को प्रशासनिक गतिविधियों से अवगत करवाएं। क्योंकि अधिकारियों के मुंह से निकले शब्द किसी न किसी छात्र के जीवन में बदलाव ला सकते हैं। उन्हें भी स्कूल के समय एक उपायुक्त द्वारा दिए गए संदेश से प्रेरणा मिली थी।
विज्ञापन

विकास कार्यों में मिलेगा सहयोग
कैप्टन ने कहा कि जिला के प्रशासनिक अधिकारियों को विकास कार्यों में सरकार की ओर से पूरा सहयोग दिया जाएगा। आपसी तालमेल के माध्यम से ही रोहतक के विकास को गति प्रदान की जा सकती है। स्वच्छ हरियाणा, स्वच्छ भारत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस योजना को एक सप्ताह की योजना नहीं रहने दिया जाएगा बल्कि यह कार्य लगातार चलता रहेगा। कानून व्यवस्था और विकास की जिम्मेदारी राज्य सरकार पर है। उन्होंने विकास को लेकर अधिकारियों से सुझाव आमंत्रित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागों के बारे में ली जानकारी
वित्त मंत्री ने एक-एक करके सभी विभागों के अधिकारियों से उनके विभाग की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली और दिशा निर्देश जारी किए। रोहतक मंडल आयुक्त चंद्र प्रकाश ने कैबिनेट मंत्री को विश्वास दिलाया कि उनकी आकांक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा। इससे पहले उपायुक्त डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने अधिकारियों की बैठक में कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया। उन्होंने कैबिनेट मंत्री को विभिन्न विकास परियोजनाओं में आ रही तकनीकी अड़चनों से भी अवगत कराया।

बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में विधायक मनीष ग्रोवर, कलानौर से प्रत्याशी रहे रामअवतार वाल्मीकि, डीआईजी सौरभ सिंह, हुडा प्रशासक पंकज, अतिरिक्त उपायुक्त आरसी बिधान, एएसपी अभिषेक जोरवाल, रोहतक एसडीएम दलबीर फौगाट, महम एसडीएम डॉ.मुनीश नागपाल, हुडा संपदा अधिकारी अमित गुलिया, सीटीएम रविंद्र यादव, जीएम रोडवेज मनीष लोहान व सभी विभागों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed